• Home
  • About
  • Contact

bharat-bharat

Featured Posts

  • Home
  • Sitemap
  • News
  • _Ram mandir
  • _Uttar-Pradesh
  • Entertainments
  • _Others
  • _Bollywood
  • Gardening
  • _Rooting Hormones and seeds
  • _Seeds
  • _Gardening Tools
  • _Accessaries
  • OFFERS
  • _Pets & Accessaries
  • __Laptops & Accessaries
  • __Clothes & Accessaries
  • _Selected Books
  • _Winter warmers for Girls
  • _winter warmers for men
  • Sports

Breaking

Tuesday, 17 December 2019

Home / Uttar-pradesh / स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार

by muchtoknow on December 17, 2019 in Uttar-pradesh

स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार, 

विजिलेंस के पास की गई थी शिकायत
स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार


प्रयागराज. जिले के सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार पांडेय को 35 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए उसे जार्जटाउन पुलिस के हवाले करते हुए मामले में लिखित तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अधिकारी पंकज मूल रूप से कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के रहने वाला है। शहर में वह तेलियरगंज स्थित टीबी कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। विजिलेंस टीम ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज निवासी राजकुमार गुप्ता ने पॉली क्लीनिक के पंजीकरण के लिए पिछले दिनों सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया।

सीएमओ की ओर से पंजीकरण कार्य के लिए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज को नामित किया गया था, ऐसे में उसने उनसे संपर्क किया।आरोप है कि पंजीकरण के लिए उससे 70 हजार रुपए की रिश्वत मांग की। जिसके बाद भुक्तभोगी की ओर से इसकी लिखित शिकायत एसपी विजिलेंस से की गई।

जांच के बाद आरोपी अफसर को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिस पर प्रभारी सुनील कुमार समेत 12 सदस्यीय टीम ने उनको सीएमओ आवास के बाहर 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सूचना देकर जार्ज टाउन पुलिस को बुलाया गया और फिर आरोपी अफसर को उसे सौंप दिया गया। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

गोपनीय जांच में भी सही मिली थी शिकायत
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अफसर को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई से पहले पुलिस अधीक्षक की ओर से मामले की गोपनीय जांच भी कराई गई थी।


Health department officer arrested for taking bribe of 35 thousand rupees, complaint was made with Vigilance






Tags # Uttar-pradesh
Whatsapp
Author Image

About muchtoknow
#

Related Posts:
Uttar-pradesh
By muchtoknow at December 17, 2019
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: Uttar-pradesh

No comments:

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I

Search This Blog

Follow Us

  • Follow on Twitter
  • Like on Facebook
  • Follow on Instagram

Facebook

Powered by Blogger.

Contact Form

Name

Email *

Message *

widget

Labels

Agriculture bollywood Education Gardening history hollywood news Offers Ram mandir SITEMAP sports Tech. Uttar-pradesh

Recent Posts

Recent Posts

loading...

Pages

  • Home
  • About
  • Contact Us

Contact Form

Name

Email *

Message *

Recent

Comments

Blog Archive

Tags

Agriculture (2) bollywood (311) Education (2) Gardening (3) history (1) hollywood (8) news (1) Offers (5) Ram mandir (78) SITEMAP (1) sports (524) Tech. (1) Uttar-pradesh (1828)

widget

Recent Post

Recent In Internet

Popular

  • कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में आगे बढ़कर लोग कर रहे सहयोग,
    कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में आगे बढ़कर लोग कर रहे सहयोग,  किसी ने दिया 10 लाख रुपए का दान तो किसी ने गरीबों के बीच बांटे मॉस्क उत्तर प्र...

Copyright (c) 2018 muchtoknow All Right Reseved

Created By SoraTemplates | Distributed By MyBloggerThemes