रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए 155 करोड़ रुपए
अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे डिजिटल राइट्स
फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को 60 करोड़ रुपए में बेचे हैं। वहीं 80 करोड़ रुपए में सैटेलाइट राइट्स का खरीददार जी नेटवर्क बना। इसके अलावा टी सीरीज ने 15 करोड़ रुपए में फिल्म के म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं।
फिल्म में सलमान खान के किरदार को लेकर निर्देशक प्रभुदेवा ने कहा यह एकदम सलमान खान फिल्म है और जैसा दर्शक सलमान को देखना चाहते हैं उनका किरदार वैसे ही तैयार किया गया है। सीरीज की पुरानी दो फिल्मों से तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि यह सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।
फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी का है। म्यूजिक साजिद वाजिद ने तैयार किया है और कहानी खुद सलमान ने लिखी है। फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज हो रही
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment