Featured Posts

Breaking

Tuesday, 17 December 2019

अलीगढ़ में अचानक सड़क पर उतरे 10 हजार प्रदर्शनकारी; शहर मुफ्ती की अपील पर वापस हुए

अलीगढ़ में अचानक सड़क पर उतरे 10 हजार प्रदर्शनकारी; 

शहर मुफ्ती की अपील पर वापस हुए
अलीगढ़ में अचानक सड़क पर उतरे 10 हजार प्रदर्शनकारी; शहर मुफ्ती की अपील पर वापस हुए
अलीगढ़. नागरिकता कानून के विरोध की चिंगारी अभी अलीगढ़ में शांत नहीं हुई है। मंगलवार को सिविल लाइंस इलाके के जमालपुर में करीब 10 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। सभी ने केंद्र सरकार से नागरिकता कानून को वापस लिए जाने की मांग की। अचानक इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शहर मुफ्ती खालिद हमीद को बुलाकर शांति की अपील कराई। इसके बाद लोग ज्ञापन सौंपकर वापस चले गए। लेकिन लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा- जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, प्रदर्शन जारी रहेगा।


शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने प्रदर्शनकारियों से कहा- आप सभी अपने अपने घरों को चले जाएं। रोड पर प्रदर्शन न करें। इससे हम शहरियों व प्रशासन का काम बाधित होता है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। लोगों की सिर्फ एक मांग है कि, नागरिकता कानून को वापस लिया जाए।

गिरफ्तार 26 एएमयू छात्र रिहा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रविवार शाम छात्रों ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो भीड़ उग्र हो गई। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसमें कई अधिकारी घायल हुए।

 इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने 26 नामजद व 1300 अज्ञात पर केस दर्ज किया। 26 नामजद छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन इसके बाद शहर भर में प्रदर्शन शुरू हो गए। जिसके बाद सोमवार शाम सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा कर दिया गया।

एएमयू में छात्राएं धरने पर

एएमयू में पुलिस की कार्रवाई से नाराज करीब दस छात्राएं एएमयू परिसर में धरने पर बैठी हैं। छात्राओं ने कहा- प्रदर्शन के बाद चार छात्र लापता हैं। उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने उन्हें तलाशकर वापस लाए और दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए।

रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। 


No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I