ऋषि कपूर ने अमेरिका से की भारत की तुलना, कहा- देश में नहीं मिलता कलाकारों को सम्मान

- अमेरिका से लौटने के बाद ऋषि कपूर ने वहां के हालातों से भारत की तुलना की। उन्होंने बताया कि यूएस में एल्विस प्रेस्ले, माइकल जैक्सन के नाम पर जगहों के नाम रखे हुए हैं। यही वजह है कि वहां के युवा उनके कार्यों को हमेशा याद रखेंगे। भारत की बात करते हुए कहा कि यहां पर कहीं भी कलाकार के नाम पर कुछ भी नहीं है, यहां आने वाली पीढ़ी उन लोगों को कैसे जानेगी। भारत के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने पंडित रवि शंकर, लता मंगेशकर, पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर सहित कई दिग्गजों का जिक्र किया।
- एक्टर ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम वो राष्ट्र हैं जो सिनेमा, संस्कृति और म्यूजिक के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन यहां कलाकारों के साथ अलग ही व्यवहार होता है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार दूसरे देशों की तरह हमारे कलाकारों का सम्मान करती है। राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि ये कलाकार दुनियाभर में जाने जाते हैं, लेकिन मेरे देश में इन्हें उतना सम्मान क्यों नहीं मिलता।
- इंडस्ट्री में करीब पांच दशक का समय बिता चुके ऋषि कपूर को डेब्यू फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ही बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल गया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े सम्मान अपने नाम किए। इसके अलावा रूसी फेडरेशन के यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए सम्मानित किया है।
source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment