Featured Posts

Breaking

Thursday, 24 October 2019

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- संघर्षशील लोगों को सौंपी जा रही पार्टी की बागडोर

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- संघर्षशील लोगों को सौंपी जा रही पार्टी की बागडोर
रायबरेली. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने युवा नेता व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी को 2022 तक तैयार रहना है। इसीलिए अब पार्टी में संघर्षशील लोगों को ही जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
तीन दिवसीय रायबरेली दौरे के तीसरे व अंतिम दिन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कठिन संघर्ष के दिन हैं। अब तो प्रदेश में बदलाव का दौर है, इसी नाते युवाओं और संघर्षशील लोगों को बागडोर सौंपी जा रही है। जो वरिष्ठजन हैं उन्हें भी काम मिलेगा। किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस फिर बुलंदी पर पहुंचेगी
उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है कि संघर्षों के बल पर ही कांग्रेस फिर से बुलंदी छुयेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं अपनी मां और आपकी सांसद सोनिया गांधी के साथ आई थी तो चुनाव परिणाम को लेकर अपने संबोधन में नाराजगी जताई थी।
प्रियंका ने कहा कि सबसे पहले नाराजगी जताने वालों में मेरी माँ सोनिया गांधी थीं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि वह भावनाएं मैने अपने परिवार के मध्य व्यक्त की थीं, न कि कार्यकर्ताओं और पार्टी के मध्य। आप सभी को पता है कि रायबरेली हमारा परिवार है, इसी नाते भावनाएं अपनों के बीच रखी थीं।
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रियंका दौरे पर कसा तंज
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्यने कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर देश और प्रदेश दोनों को न सम्भाल पाने का आरोप लगाया। केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है। लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का शासन रहा है, और देश में भी बहुत समय तक कांग्रेस का शासन रहा है। जब प्रदेश में रहे तो प्रदेश को संभाल नहीं पाए और जब देश में रहे तो देश को नहीं संभाल स



रायबरेली में प्रियंका गांधी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I