Featured Posts

Breaking

Thursday, 24 October 2019

आजम खान के किले में फंसी भाजपा, तंजीन फातिमा को मिली निर्णायक बढ़त

आजम खान के किले में फंसी भाजपा, तंजीन फातिमा को मिली निर्णायक बढ़त
रामपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा ने रामपुर उपचुनाव में आजम खां और सपा को शिकस्त देने के लिए पूरी ताकत झोंक देने के बाद भी फंसती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही आजम पर मुकदमें दर्ज किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। 80 से अधिक मुकदमें दर्ज होने के बाद भी आजम ने कहा था कि वह अभी टूटे नहीं हैं। रामपुर विधानसभा की मतगणना चल रही है औरउनकी पत्नी तंजीन फातिमा नेभाजपा उम्मीदवार से निर्णायक बढ़त बना ली है।
अभी तक की हुई वोटों की गिनती के बाद सपा सांसद आज़म खान की पत्नी और रामपुर से सपा की कैंडिडेट डॉ तज़ीन फातिमा 16हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। विधानसभा के चुनाव में इतने वोटों की लीड उम्मीदवार को जीत के काफी करीब पहुंचा देती है। लिहाजा लगता है कि आजम खान सरकार की लाख कोशिश के बावजूद अपना किला बचाने में कामयाब हो जाएंगे। भाजपा के भारत भूषण गुप्ता काफीपीछे चल रहे हैं।
आजम के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों ने जुटाई सहानुभूति
इस बार के उपचुनाव से पहले 11 सीटों में से रामपुर ही सबसे ज्यादा चर्चित रही। आज़म खान पर दर्जनों मुकदमें दर्ज किए गए। हालांकि इसकी वजह से आज़म को चुनाव प्रचार में सहानुभूति बटोरने का पूरा मौका मिल गया।
इन सीटों पर हुए चुनाव
गंगोह, रामपुर, इगलास सुरक्षित, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर सुरक्षित, जलालपुर, बलहा सुरक्षित और घोसी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। 2017 के चुनाव में रामपुर में सपा, जलालपुर सीट पर बसपा व प्रतापगढ़ पर अपना दल को छोड़कर बाकी आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा था। यह सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थीं।
रामपुर सीट पर सबकी नजर
रामपुर व जलालपुर सीट पर मतगणना के दौरान सबकी निगाहें होंगी। आजम खान के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई रामपुर सीट से सपा ने उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को मैदान में उतारा थ



Tanzin Fatima gets decisive lead


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I