Featured Posts

Breaking

Friday, 25 October 2019

उप्र में उपचुनाव नतीजे: जिस पार्टी की सत्ता उसकी जीत, 12 सालों का ट्रेंड तो यही बता रहा है

उप्र में उपचुनाव नतीजे: जिस पार्टी की सत्ता उसकी जीत, 12 सालों का ट्रेंड तो यही बता रहा है
लखनऊ (रवि श्रीवास्तव).C 2010 के बाद पहली बार बसपा उपचुनावों में उतरी थी।
2007 से 2019 के बीच 39 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इसमें से 2007 से 2012 तक मायावती सरकार थी, जबकि 2012 से 2017 तक अखिलेश सरकार थी। 2017 से अब तक योगी सरकार अपना ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। दैनिक भास्कर ऐप ने इस दौरान हुए चुनावों का ट्रेंड देखा तो नतीजे आश्चर्यजनक रहे। ट्रेंड में निकल कर आया कि उप्र में जिसकी सत्ता होती है, उपचुनाव में सबसे ज्यादा सीट वही जीत रहा है।
2007 से 2012 के बीच हुए उपचुनावों में बसपा का दबदबा
  • विधानसभाउपचुनावमें बसपा भी चुनावों में उतरी। लेकिन, इससे पहले 2007 से 2012 के बीच 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इसमें से बसपा 11 सीटों पर जीती। 2010 के बाद बसपा ने 2019 तक उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। ऐसेमें 2 सीटों पर उसने चुनाव नहीं लड़ा था।
  • 2010 में 3 जून 2010 में डुमरियागंज में हुए उपचुनाव में आखिरी बार बसपा उपचुनाव में उतरी थी। उसने इस सीट को 2007 में भी जीता था और 2010 में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी। जबकि 2010 में 20 नवंबर 2010 को2 सीटों पर (लखीमपुर और निधौलीकलां) बसपा नहीं उतरी थी। यह सीट सपा विधायकों द्वारा खाली हुई थी। जिस पर उपचुनाव में सपा ने बाजी मारी थी।

2007 से 2012 के बीच हुए विधानसभा उपचुनाव-
किस सीट पर हुआ उपचुनाव साल कौन सी पार्टी जीती 2007 विधानसभा चुनावों में किसके पास सीट थी
मुरादाबाद पश्चिमी 2009 बसपा भाजपा
पुवायां 2009 बसपा सपा
लखनऊ पश्चिमी 2009 कांग्रेस भाजपा
इसौली 2009 बसपा सपा
हैंसार बाजार सुरक्षित 2009 बसपा सपा
पडरौना 2009 बसपा कांग्रेस
कोलसाला 2009 निर्दल भाजपा
रारी 2009 बसपा जनता दल यूनाइटेड
इटावा 2009 बसपा सपा
भरथना 2009 बसपा सपा
ललितपुर 2009 बसपा बसपा
झांसी 2009 बसपा कांग्रेस
डुमरियागंज 2010 बसपा बसपा
निधौलीकलां 2010 सपा सपा
लखीमपुर 2010 सपा सपा
पिपराइच 2011 सपा बसपा
2012 से 2017 के बीच हुए उपचुनावों में सपा ने 6 सीटें जीतीं-
2012 से 2017 के बीच 22 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। 2012 में सपा ने इनमें से 6 सीट जीती। लेकिन अलग अलग समय पर हुए उपचुनावों में सपा ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया। 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार थी।
किस सीट पर हुआ उपचुनाव साल कौन सी पार्टी जीती 2012 विधानसभा चुनावों में किसके पास सीट थी
मांट 2012 आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बसपा
हंडिया 2013 सपा सपा
भाटपाररानी 2013 सपा सपा
रोहनिया 2014 सपा अपना दल
बलहा 2014 सपा भाजपा
सिराथू 2014 सपा भाजपा
चरखारी 2014 सपा भाजपा
हमीरपुर 2014 सपा भाजपा
लखनऊ पूर्वी 2014 भाजपा भाजपा
निघासन 2014 सपा भाजपा
नोएडा 2014 भाजपा भाजपा
ठाकुरद्वारा 2014 सपा भाजपा
बिजनौर 2014 सपा भाजपा
सहारनपुर नगर 2014 सपा भाजपा
कैराना 2014 सपा भाजपा
फरेंदा 2015 सपा भाजपा
चरखारी 2015 सपा सपा (2014 उपचुनाव में यह सीट सपा के पास आ गयी थी)
बीकापुर 2016 सपा सपा
मुजफ्फरनगर 2016 भाजपा सपा
देवबंद 2016 कांग्रेस सपा
जंगीपुर 2016 सपा सपा
बिलारी 2016 सपा सपा
2017 से 2019 के बीच हुए विधानसभा उपचुनाव-
उप्रमें भाजपा सरकार आने के बाद 2018 में पहला उपचुनावनूरपुर सीट पर हुआ। इसमें पूरा विपक्ष एक जुट हो गया। सभी विपक्षी दलों ने सपा प्रत्याशीका समर्थन किया। यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। लेकिन हाल में11 सीटों पर हुए उपचुनावों में एक बार फिर पुराना ट्रेंड देखने को मिला। 11 में से 7 सीट भाजपा को जीत मिली।
किस सीट पर हुआ उपचुनाव साल कौन सी पार्टी जीती 2017 विधानसभा चुनावों में किसके पास सीट थी
नूरपुर 2018 सपा भाजपा
गंगोह 2019 भाजपा भाजपा
रामपुर 2019 सपा सपा
इगलास 2019 भाजपा भाजपा
लखनऊ कैंट 2019 भाजपा भाजपा
गोविंदनगर 2019 भाजपा भाजपा
मानिकपुर 2019 भाजपा भाजपा
प्रतापगढ़ 2019 अपना दल अपना दल
जैदपुर 2019 सपा भाजपा
जलालपुर 2019 सपा बसपा
बलहा 2019 भाजपा भाजपा
घोसी 2019 भाजपा भाजपा



प्रतीकात्मक।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I