
लखनऊ.प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना होगी। सुबह सात बजे मतगणना शुरू होगी। नौ बजे तक शुरूआती रूझान आएंगे। मतगणना स्थलों को बीएसएफ के हवाले किया गया है। 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। उप चुनाव में कुल 109 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। रामपुर सीट के परिणामपर सबकी नजरें होंगी, यहां से सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा मैदान में हैं।
परिणाम होंगे 2022 का सेमीफाइनल
उप चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस के लिए यह चुनाव सबसे अधिक अहम हैं तो इसे सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
इन सीटों पर हुए चुनाव
गंगोह, रामपुर, इगलास सुरक्षित, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर सुरक्षित, जलालपुर, बलहा सुरक्षित और घोसी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। 2017 के चुनाव में रामपुर में सपा, जलालपुर सीट पर बसपा व प्रतापगढ़ पर अपना दल को छोड़कर बाकी आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा था। यह सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थीं।
इन दोसीटों पर होगी सबकी नजर
रामपुर व जलालपुर सीट पर मतगणना के दौरान सबकी निगाहें होंगी। आजम खान के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई रामपुर सीट से सपा ने उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को मैदान में उतारा था। वहीं, अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट को बचाए रखना बसपा के लिए चुनौती है। यहां से विधायक रहे रितेश पांडेय सांसद चुन लिए गए थे। लोकसभा चुनाव के बाद सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद बसपा ने अपने दम पर उप चुनाव लड़ने का फैसला किया |
source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment