Featured Posts

Breaking

Tuesday, 14 April 2020

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान,

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, 

खुद भी हर रोज 100 लोगों के बीच बांटती हैं खाने के पैकेट

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच बांदा में भी राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने पुलिसवालों को फूल माला पहनाकर के सम्मानित किया।

इसके अलावा प्रभा गुप्ता द्वारा लगातार असहाय व गरीबों को राशन वितरण किया जा रहा है। वहीं असहाय वह गरीबों के लिए प्रबुद्ध लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बताया कि वह प्रतिदिन 100 लोगों तक राशन का सामग्री व लंच पैकेट पहुंचाती हैं। इसके अलावा अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारी वह पुलिस कर्मचारियों को भी उनके द्वारा सम्मानित किया गया औरफर्ज निर्वहन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

दरअसल, लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद 21 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दिहाड़ी मजदूर, असहाय व्यक्ति राशन व खाने-पीने को मजबूर है। जिला प्रशासन अपनी तरफ से इंतजाम कर रहा है। लेकिन वह काफी नहीं पड़ रहा है।

ऐसे में बांदा राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता योगी मोदी रहत सामग्री गरीब व असहाओं को बांट रही है हैं। व राशन मुहैया करा रहे हैं। क्रोना के खिलाफ जंग में मनुष्य की मनुष्य के प्रति जिम्मेदारी साफ देखी जा सकती है।

यूपी में अब तक 13,287 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 12,542 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 13,287 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 12,542 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 177 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 71917 लोग सर्विलांस किए गए और 46874 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी भी की गई हैं। प्रदेश में होम क्वारेंटाइन में 23848 व्यक्ति हैं। प्रदेश में कुल 22897 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 9274 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान,
बांदा में अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारी वह पुलिस कर्मचारियों को भी उनके द्वारा सम्मानित किया गया। फर्ज निर्वहन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I