पीएम मोदी की अपील पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने साधा निशाना,
कहा - दिलों में उजाले बनाए रखिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के लोगों के अपील की है कि रविवार पांच अप्र्रैल को रात नौ बजे सभी लाइटें बंद करके घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े होकर नौ मिनट तक मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।पीएम मोदी के इस अपील के कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्षअखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि बाहर भी कम न होगी रोशनी, दिलों में उजाले बनाए रखिए।
जनता जनार्दन ईश्वर का रूप - मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप होते हैं। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए। ये साक्षात्कार, हमें मनोबल देता है, लक्ष्य देता है, उसकी प्राप्ति के लिए ऊर्जा देता है, हमारा मार्ग और स्पष्ट करता है। कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है।पिछले 24 घंटे में 44 नए केस सामने आए
तब्लीगी जमात के चलते उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 172 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 42 दिल्ली में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोग हैं।राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 44 नए केस मिले हैं। 34 टेस्ट किंज जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकी 10 टेस्ट राज्य की अलग-अलग लैब में पुष्ट हुए। केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि, कानपुर में 6, आगरा में 8, बलरामपुर में 12, आजमगढ़ में 4, प्रतापगढ़ में एक, हरदोई में 2 व शाहजहांपुर में एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment