मुंबई से घरवापसी की जानकारी देने पर दो गुटों में पथराव; 4 घायल,
पुलिस बोली- मामूली बात पर हुई मारपीट
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार शाम दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान चार लोग घायल हुए हैं।मामला दोघट थाना क्षेत्र के कुरैशियान मोहल्ले का है। दरअसल, लॉकडाउन के बीच मुंबई से दो लोग गांव लौटे थे। जिसकी सूचना एक पक्ष ने प्रशासन को दी थी। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। हालांकि, पुलिस इस कहानी से इतर अपनी नई कहानी बता रहीहै।
दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गांव के कुरैशियान मोहल्ले में इरफान व शानू लॉकडाउन के बीच गांव लौटे थे।
इसकी सूचना शादाब ने प्रशासन को दी। लेकिन, यह बात इरफान को नागवार गुजरी। उन लोगों ने एकजुट होकर शादाब पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। यह देख दोनों पक्षों से लोग जुट गए और पथराव शुरू कर दिया।
इस दौरान शादाब, फईम, शहजाद व सन्नवर गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भेज दिया है।
एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव ने बताया कि दो लोग करीब एक हफ्ता पहले महाराष्ट्र से आए हैं, लेकिन इस बात को लेकर कोई तनाव नहीं है और न ही ये झगड़े का कारण है। एक पक्ष से सत्तार अपने घर पर दूध निकाल रहे थे और कुछ बच्चे बाहर क्रिकेट खेल रहे थे।
बच्चों की गेंद सत्तार की दूध की बाल्टी में जा गिरी और जब उन्होंने उस गेंद को निकालकर बाहर फेंका तो वो एक बच्चे के सिर में जा लगी।
जिससे दोनों पक्षो के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। जिनका मेडिकल कराया जा रहा है और दोनो पक्षो की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच करके जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment