Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

अपने पुराने मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा देगा एम्स;

अपने पुराने मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा देगा एम्स; 

फोन कर घर बैठे 13 विभागों से ली जा सकती है मदद

लॉकडाउन में मरीजों की समस्या दूर करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में टेलीमेडिसिन सुविधा देने की शुरूआत की गई है।

एम्स की तरफ से नंबर भी जारी किए गए हैं। लेकिन नंबरों पर उन मरीजों को ही सुविधा मिलेगी, जिनका रजिस्ट्रेशन पहले से हैं। नए मरीजों के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इमरजेंसी में भी इन नंबरों से कोई मदद नहीं मिल सकेगी।

ऑनलाइन ओपीडी का समय निर्धारित

ऐसा नहीं है कि मोबाइल नंबर के जरिए कभी भी सुविधा मिल सकेगी। बल्कि टेलीमेडिसीन के जरिए सोमवार से लेकर शुक्रवार के बीच सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे तक ही डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे। उसी समय पर आने वाली कॉल पर जानकारी दी जाएगी। संपर्क करने के लिए एम्स की तरफ से 0551-2205501, 0551-2205585 नंबर जारी किया गया है।


इन विभागों में शुरू की है सुविधा


मनोरोग चिकित्सा,सामान्य चिकित्सा,हड्डी रोग, श्वसन रोग,नाक, कान, गला रोग विभाग,शिशु रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग,नेत्र एवं चिकित्सा,त्वचा रोग,दंत चिकित्सा,शारीरिक चिकित्सा एंव पुर्नवास विभाग,विकिरण चिकित्सा,सामुदायिक मेडिसीन एवं फैमिली मेडिसीन विभाग के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

कैंसर रोगियों के लिए भी हुई व्यवस्था

गीता वाटिका स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में भी लॉकडाउन की वजह से ओपीडी बंद है। इसलिए मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा दी जा रही है।

संस्थान के सचिव उमेश कुमार सिंहानियां की तरफ से बताया गया कि सिर्फ गंभीर मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे तक पंजीकरण होगा। अन्य कैंसर रोगी सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक 9369106142 और 9721526805 नंबर पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं।

अपने पुराने मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा देगा एम्स;
टेलीमेडिसिन की सुविधा देने के लिए एम्स की तरफ से 0551-2205501, 0551-2205585 नंबर जारी किया गया है। 


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I