Featured Posts

Breaking

Wednesday, 15 April 2020

बरेली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या;

बरेली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या; 

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

कोरोना संकट के बीच अपराध पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। मंगलवार की देर रात उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष युनुस अहमद डंपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात के वक्त भाजपा नेता घर के बाहर बैठा था। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी रिटायर्ड फौजी समेत दो आरोपियों को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया है।

 जबकि एक अभी फरार है। जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद हुए हैं।

बारादरी थाना क्षेत्र के सुपर सिटी कॉलोनी निवासी यूनुस अहमद उर्फ डंपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मंगलवार रात 10 बजे के वे अपने साढ़ू वसीम के साथ एजाजनगर गोटिया में मकान देखने गए थे। यूनुस व वसीम मकान के बाहर बैठे थे। इसी बीच आए तीन लोगों से यूनुस की बहस होने लगी।

फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हमलावरों ने युनूस पर फायर कर दिया। जबकि, वसीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। सिर में गोली लगने से यूनुस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फोर्स के साथ तफ्तीश की। इस दौरान मृतक के परिवार ने रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन व उसके भाई इसामुद्दीन और आसिफ के खिलाफ केस दर्ज कराया।

 पुलिस ने सिराजुद्दीन व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिफ अभी फरार है। घटना की वजह प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है।

बरेली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या;
Bareilly Coronavirus Lockdown Updates | BJP leader Yunus Ahmed Dumpy shot dead in Uttar Pradesh Bareilly


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I