अखिलेश बोले- महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों को वापस लाए सरकार,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अनपढ़ों की तरह बातें न करें
कोरोनासंक्रमण को लेकर देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस बीच मंगलवारकोमुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर उतर आने पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये भाजपा सरकार मजदूरों को वापस लाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की।इस पर यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- अनपढ़ों की तरह बातें करने की बजाए कोरोना के खिलाफ संघर्ष में सरकार पीएम मोदी के सहभागी बनिए। मंगलवार को मुंबई की सड़कों पर अपने घर लौटने की मांग करते हुए हजारों लोग जमा हो गए, जिससे लॉकडाउन का अनुशासन ही ध्वस्त हो गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। उन अधिकारियों के नंबर जारी किए जा चुके हैं। रोज यूपी के मुख्य सचिव उन अधिकारियों से बात करते हैं। सभी नोडल अधिकारी उन राज्यों में रहने वाले यूपी के लोगों के संपर्क में हैं, उनकी मदद कर रहे हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment