दिल्ली से लौटे कोरोना संदिग्ध की मौत, हेल्थ व पुलिस टीमें छानबीन में जुटीं;
यहां अबतक 1164 पर एफआईआर
प्रतापगढ़ जिले की सीमा से सटे प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के कटभर परवेजपुर गांव में शुक्रवार सुबह 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लोगों का दावा है कि, वह कोरोना का संदिग्ध मरीज था।बिना किसी को बताए वह घर में छिपकर रह रहा था। लॉकडाउन के पहले वह दिल्ली से लौटा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
वहीं, बीते 23 दिनों में पुलिस ने लॉकडाउन का उलंघन, महामारी एक्ट व शांतिभंग की आशंका में 1164 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली से लौटने के बाद से ही बीमार चल रहा था मृतक
मऊआइमा थाना अंतर्गत कटभर परवेजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। कोरोना वायरस फैलने के बाद दिल्ली से वापस घर आ गया था। लेकिन बिना किसी को कुछ बताए घर में चुपचाप छिपा हुआ था।ग्रामीणों का दावा है की वह जब से दिल्ली से आया था। तभी से सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित था, सांस लेने तकलीफ हो रही थी। बावजूद इसके उसके घर वाले झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे, लेकिन किसी से कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के बारे में कोई बात नहीं कर रहे थे।
उसे छिपा कर रखा गया था। सुबह उसकी मौत हो गई। कोरोना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और उसके घर वालों से पूछताछ शुरू की है।
एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि छानबीन के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
लॉकडाउन में पुलिस ने अब तक इतने लोगों पर की कार्रवाई
पुलिस ने प्रयागराज में अब तक 5 लोगों के खिलाफ ईसी एक्ट में केस दर्ज किया है। जिसमें एक की गिरफ्तारी हो गई है।185 नाकाबंदी, चौराहों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। 188 धारा के तहत उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।289 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में लिखे गए है। 339 दो पहिया, चार पहिया व दूसरे वाहन को किया सीज किया गया। 457 व्यक्तियों को नियम तोड़ने पर गिरफ्तार किया गया। 1164 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराया गया है। 22, 031 वाहन का ट्रैफिक, सिविल पुलिस ने चालान किया है।
1, 42650 वाहनों की जांच लॉकडाउन के दौरान हुई। जिनके मालिकों से 176300 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का और सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उनकी चार्जशीट भी जल्द ही कोर्ट में भेजी जाएगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment