Featured Posts

Breaking

Tuesday, 21 April 2020

झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग; लपटों में घिरकर जिंदा जली महिला;

झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग; लपटों में घिरकर जिंदा जली महिला; 

भाई ने हत्या का अंदेशा जताया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें एक 35 वर्षीय महिला जिंदा जल गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी।

मृतका के मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

ये मामला जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव का है। गांव निवासी वीरेंद्र निषाद अहमदाबाद में मजदूरी करता है। लेकिन लॉकडाउन के चलते वह वहीं फंसा है। परिवार में उसकी पत्नी चंदा देवी व दो बच्चे रामू व श्यामू हैं। रामू सोमवार रात पड़ोसी के घर था, जबकि उसका बड़ा भाई श्यामू इन दिनों अपने ननिहाल में है।

वीरेंद्र को उसके पिता दूधनाथ ने अलग कर दिया था। दूधनाथ अलग मकान में रहता है। जिसमें उसका छोटा बेटा परिवार के साथ रहता है।

सोमवार की देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई।आसपास के लोगों ने देखा तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। लेकिन चंपा देवी लपटों में घिरकर जिंदा जल गई थी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस को इस मामले में दो लोगों पर शक है। पुलिस द्वारा दावा किया कि जल्‍द ही घटना के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की जांच की है।
झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग; लपटों में घिरकर जिंदा जली महिला;
मृतका चंपा देवी, घटना के वक्त झोपड़ी में अकेले थी। ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन उससे पहले वह मर चुकी थी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I