एक साथ मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, इनमे 16 तब्लीगी जमाती शामिल;
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हुई
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मंगलवार को एक साथ 33 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है।आनन-फानन में प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीम की ओर से सभी मरीजोंको क्वारैंनटाइन कराया गया है।
अब जिले के अंदर पाजिटिव मरीजों की बढ़कर35 हो गई है। फिलहाल एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र को और बछरावा क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। जिले में मंगलवार को कुल 33 कोरोना मरीजों में 16 सहारनपुर जिले के हैं। जिन्हे कृपालु इंस्टिट्यूट में पूर्व में क्वारैंनटाइन किया गया था। इनका ब्लड सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा रायबरेली निवासी 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
रायबरेली के पाजिटिव लोगों में 7 कोतवाली रायबरेली के निवासी हैं तो बछरावां का 5, नसीराबाद कोतवाली क्षेत्र का 1, रोहनिया थाना क्षेत्र के 2, व दो अन्य थाना क्षेत्रो के हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनमे से कुछ को पूर्व में शहर की फातिमा मस्जिद से पकड़कर कृपालु इंस्टिट्यूट में क्वरैनटाइन किया गया था और कुछ को बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक घर से। इनमें से कई दिल्ली के निजामुद्दीन से जमात कर बस्ती जिले से होकर यहां आए थे।
इससे देर रात दो जमातियों में हुई थी संक्रमण की पुष्टि
शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब क्वारैंटाइन दो जमाती की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। आनन-फानन मे प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी और पुलिस बल मस्जिद पहुंचे। दोनों जमाती को टीम ने जिले के रोहनिया मे बने क्वारैंटाइन रूम मे शिफ्ट कराया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र को और बछरावा क्षेत्र एरीये को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment