पहली बार गोरक्षनाथ मंदिर में बदले कन्यापूजन के नियम; घर जाकर पखारे पांव,
भोजन कराकर दिया दक्षिणा
आज नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि है। मान्यता के अनुसार इस दिन मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन होता है। लेकिन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में कन्यापूजन का नियम बदल गया है।हर बार गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कन्याओं का पांव पखारते थे, उन्हें प्रसाद खिलाते थे और दक्षिणा देकर विदा करते थे। लेकिन इस बार मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ ने कन्याओं के घर जाकर पूजन किया। उनके अनुसार, आज कई सौ साल पुरानी परंपरा टूटी है। लेकिन कोरोना की लड़ाई अहम है।
नाथ संप्रदाय का बड़ा मंदिर
गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय का है। वर्तमान में इसे पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। सीएम बनने के बाद उन्होंने नवरात्रि पर्व में कन्याओं के पूजन के लिए गोरखपुर जाते थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे गुरुवार को मंदिर नहीं पहुंचे।परंपरा का सिर्फ निवर्हन
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि इस बार कन्याओं के घर पर जाकर उनका विधि विधान से पूजन किया गया। चूंकि ये महामारी इस कदर फैली है इसको लेकर हमें आपको सबको गंभीर होना पड़ेगा। कोरोना ने न केवल लोगों को परेशान किया, बल्कि लोगों को घरो में कैद होने के साथ साथ राम नवमी व कई सौ साल के परम्परा ग्रहण लगा दिया है।फिलहाल इस बीमारी को लेकर इस जंग में सभी का साथ जरुरी है। तभी इस इस जंग को जीता जा सकता है और देश सुरक्षित हो सकता है। इस गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है, कि मंदिर की कई सौ साल की परम्परा को तोड़ कर महज खानापूर्ति कर पूजा को संपन्न कराया गया।
बस्ती में कोरोना पॉजिटिव मृतक का दोस्त संक्रमित
बस्ती जिले में 25 साल के युवक की कोरोना के संक्रमण से मौत हो चुकी है। अब उसका 21 साल का दोस्त भी पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए युवक को कोविड 19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।उसके परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है और सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएमओ के मुताबिक बस्ती में कोरोना का पहला केस कंफर्म होने और मौत के बाद उसके परिवार और करीबियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमे मृतक के 21 साल के दोस्त की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में दूसरा मामला सामने आने पर सभी तरह के ऐहतियात बरती जा रही है।
source https://www.bhaskar.com


No comments:
Post a Comment