कोरोना संदिग्ध मृतक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव;
शहर में संक्रमण से दूसरी मौत,
संक्रमितों की संख्या 76 पंहुची
उत्तर प्रदेश कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इसको रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इस बीच सोमवार को एक 52 वर्षीय कोरोना संदिग्ध सख्स की मौत हो गई थी देर शाम उसकी रिर्पोट पॉजिटिव आई है।शहर में कोरोनावायरस से यह दूसरी मौत है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की सख्या 76 पहुंच गई है। जिसमें से 7 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और दो की मौत हो चुकी है।
एनआरआई सिटी में रहने वाले बुजुर्ग और किदवई नगर के गल्ला व्यापारी को छोड़ दें तो सभी जमात और उनके जुड़े लोग संक्रमित हैं।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रोशन नगर में रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ को बीते रविवार दोपहर सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार शाम परिजन मरीज को लेकर हैलट अस्पताल पंहुचे थे। डाक्टरों ने अधेड़ को हैलट के न्यूरों साइंस कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसीयू में रखा था। उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। डाक्टरों ने मृतक के सैंपल लेकर जीएसवीएम के कोविड-19 लैब को भेजा था। सोमवार देर रात मृतक की रिपार्ट पॉजिटिव पायी गई।
कोरोना संदिग्ध मृतक की रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। रावतपुर के रोशन नगर को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया। मृतक के घर को सेंटर प्वाईंट मानते हुए पुलिस ने एक किलोमीटर की सीमा को सील कर दिया है। रोशन नगर शहर का 18 हॉटस्पॉट एरिया बन गया है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिवार को क्वारैंटाइन किया है। परिवार के 20 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
हैलट को रेड जोन एरिया घोषित किया
हैलट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है। सोमवार तक हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में 54 पेसेंट एडमिट हुए हैं। बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के भर्ती होने से इसे अस्पताल प्रशासन ने हैलट को रेड जोन एरिया घोषित कर दिया है। हैलट अस्पताल के अधीक्षक आरके मौर्या ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल के आइसोलशन वार्ड में 57 लोग भर्ती हैं जिसमें से 54 संक्रमित हैं। जिसमें से अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। रमजान की शुरूआत होने वाली है इसके लिए अलग से इंतजाम किए जा रहे हैं।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment