Featured Posts

Breaking

Tuesday, 21 April 2020

यहां हर दिन 600 जरूरतमंदों को मिल रहा भरपेट भोजन;

यहां हर दिन 600 जरूरतमंदों को मिल रहा भरपेट भोजन; 

दरोगा भोजपुरी में दे रहा कोरोना से बचाव का ज्ञान

देश में कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में रोज कमाने खाने वाले परेशान हैं। उनके सामने दो जून की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।

लेकिन ऐसे लोगों के लिए समाज में तमाम लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। ऐसा ही मामला गोरखपुर में भी देखने को मिला।

यहां धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय हर दिन 600 लोगों को दोनों टाइम भोजन करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ व्यापारियों व सिविल डिफेंस की मदद ली है।

इसके साथ ही चौकी इंचार्ज माइक से हिंदी व भोजपुरी भाषा में साफ-सफाई रखने व सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।

चौकी इंचार्ज धीरेन्‍द्र राय ने बताया कि, एक ढाबे में सभी के सहयोग से भोजन तैयार होता है। जिसे दूसरे शहरों से आए लोगों व रोड किनारे जीवन व्यतीत करने वालों को दिया जाता है। कोई भूखा न सोए, यही मेरा उद्देश्य है।

युवा व्यापारी आलोक मित्तल ने कहा- भूखे लोगों को भोजन कराकर सुकून मिलता है। जब एक साथ इतने सारे लोग भोजन कर रहे होते हैं, तो दरोगा धीरेंद्र राय उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई के बारे में बताते हैं। लोग भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं और उस पर अमल करते हैं।

समाजसेवी और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य जगनैन सिंह नीटू बताते हैं कि यहां पर हर रोज 600 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। जरूरतमंद, मजदूर, गरीब और अन्य जिलों से आ करके फंसे हुए लोगों को यहां पर भोजन कराया जाता है।

यहां हर दिन 600 जरूरतमंदों को मिल रहा भरपेट भोजन;
ये तस्वीर गोरखपुर की है। यहां धर्मशाला चौकी क्षेत्र में दरोगा धीरेंद्र राय व्यापारियों व सिविल डिफेंस के सहयोग से लोगों को खाना मुहैया करा रहे हैं। इस दौरान वे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान भी देते हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I