Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

रायबरेली में कोरोना वॉरियर्स को मिला गेस्ट हाउस;

रायबरेली में कोरोना वॉरियर्स को मिला गेस्ट हाउस; 

सीडीओ बोले- करना होगा कोविड प्रोटाकॉल का पालन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज में जुटे डॉक्टरों को लिए अब एक गेस्ट हाउस की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले ये सभी बछरावां में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में थे। लेकिन बुधवार को वीडियो जारी कर सेंटर की दुर्दशा का जिक्र किया था। साथ ही खुद को असुरक्षित बताया था।

 जिसका दैनिक भास्कर ने 'कोरोना वॉरियर्स का छलका दर्द / 25 की टीम पर 20 लीटर मिला पानी; नहाने के लिए एक वॉशरूम, वीडियो जारी कर डॉक्टर ने कहा- हमें पिकनिक नहीं, सुरक्षा तो मिले' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेकर सीडीओ खुद मौके पर पहुंचे और गेस्ट हाउस की व्यवस्था कराई है।

पहले फटकारा बाद में बदले सुर

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल बुधवार रात आइसोलेशन सेंटर पहुंचे। सीडीओ ने कोरोना वॉरियर्स से पूछा कि वॉशरूम के अलावा आपको क्या चाहिए? जवाब मिला बाथरूम। थोड़ी देर बातचीत के बाद सीडीओ ने कहा देखिए समझ लीजिए जो हमारे पास फैसिलिटीज है, वही हम दे सकते हैं।

इस पर कोरोना वॉरियर्स ने रोज घर आने जाने की बात कही तो सीडीओ प्रोटोकाल का हवाला दिया। कहा 'जो प्रोटोकाल है, आप लोग इसी परिधि मे रहेंगे वही हम लोग फालो कर रहे हैं।' इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने अपनी सुरक्षा से सम्बंधित कई मुद्दे उठाए तो सीडीओ के सुर बदल गए।

कहा कि 'आप लोग जिस तरह से बात कर रहे वो सही नही है।' लंबी बातचीत के बाद सीडीओ उसी बिल्डिंग मे एक्टिव क्वारैंटाइन के लिए अड़े थे और मेडिकल स्टॉफ कह रहा था कि ये नही हो सकता है।

सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट में आइसोलेशन सेंटर को अनुपयुक्त माना

सीएमओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मैंने भी उस जगह का निरीक्षण किया तो वो स्थल संतोषजनक नहीं लगा। प्रशासन के सहयोग से गीतांजलि गेस्ट हाउस में अब एक्टिव क्वारैंटाइन की व्यवस्था कराई गई है। अब वहां पर उनको ताजा और बढ़िया खाना उपलब्ध हो सके, इसके लिए भी मैंने व्यवस्था करा दी है। ताकि रहने और खाने के लिए मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ असंतुष्ट था वो न रहे और पूरी तरह से संतुष्ट होकर के वो अपने कार्य मे जुटे।


यह है मामला?

बुधवार को बछरावां में बने आइसोलेशन सेंटर से कोरोना वॉरियर्स का एक वीडियो सामने आया था। आरोप लगाया था कि, उन्हें न तो सही भोजन दिया जा रहा न ही पर्याप्त पानी। 25 की टीम पर 20 लीटर पानी मिल रहा है। सेंटर का बाथरूम चोक है।

एक बाथरूम में 25 लोगों को नहाना पड़ रहा है। पीपीई किट भी संक्रमण रोक पाने में अक्षम है। डॉक्टरों ने साफ कहा कि, वे यहां पिकनिक मनाने नहीं आए हैं। लेकिन हमें सुरक्षा तो जरूर चाहिए। यदि कोई एक पॉजिटिव हो गया तो पूरी टीम संक्रमित हो जाएगी। आरोप है कि, शिकायत करने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी गई हैं।

रायबरेली में कोरोना वॉरियर्स को मिला गेस्ट हाउस;
सीएमओ ने बछरावां में बने आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया था। उन्होंने भी इसे अनुपयोगी बताया था। इसके बाद प्रशासन ने नई जगह ठहरने की व्यवस्था कराई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I