Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार सुबह निजामुद्दीन मरकज के मौलाना मोहम्मद साद कंधालवी के शामली स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी की है।

टीम अभी फार्म हाउस के बाहर है। सुरक्षा के लिहाज से क्राइम ब्रांच की टीम पीपीई किट में मौजूद है। उत्तर प्रदेश में तब्लीगी जमातियों के चलते कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।

अब तक मिले 1473 पॉजिटिव केस में 1004 जमाती हैं। कई जमाती अभी भी छिपे हैं। बीते दिनों आजमगढ़-कानपुर में पुलिस और जौनपुर में डीएमने जमातियों पर इनाम भी घोषित किया।

5 हजार से ज्यादा लोग जमात में हुए थे शामिल

दिल्ली के निजामुद्दीदन मरकज में 1 से 15 मार्च के बीच हुए कार्यक्रम में देश-विदेश के 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, लेकिन इसके बाद भी करीब 2000 लोग यहां रुके रहे, जबकि ज्यादातंर लॉकडाउन से पहले अपने घरों को लौट गए।

मौलाना पर इस आयोजन में शामिल लोगों को कोरोना पर गुमराह करने और लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है। दिल्ली की क्राइम बांच अब तक दो बार उसे नोटिस जारी कर चुकी है। वहीं, यूपी सरकार ने भी मौलाना साद की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की थी।

22 राज्यों में संक्रमण का खतरा बढ़ा

मरकज से संक्रमण उत्तर प्रदेश समेत देश के 22 राज्यों तक पहुंचा। इनमें तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश, श्रीनगर, दिल्ली, ओडिशा, प.बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात, मेघालय, मणिपुर, बिहार, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल है।

यूपी में अब तक 1400 से अधिक जमाती ढूंढे गए

मरकज मामला सामने आने के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इन्हें ढूंढकर तुरंत देश से बाहर निकालने का आदेश दिया था। मरकज में संक्रमण का खुलासा होने के बाद केंद्र ने देशभर के 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के 16 हॉटस्पॉट चिह्नित किए।

ये वे जगहें हैं, जहां संक्रमण का सामुदायिक फैलाव (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) हो सकता है। वहीं, यूपी में अब तक 1400 से ज्यादा जमाती खोजे जा चुके हैं। इनमें 355 से अधिक विदेशी जमाती हैं। जिन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इनके वीजा रद्द किए जा चुके हैं।

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी
निजामुद्दीन मरकज मामले की आरोपी मौलाना साद का फार्म हाउस यूपी के शामली जिले में है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I