Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

कोरोनावायरस से संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म,

कोरोनावायरस से संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म, 

कलेजे टुकड़े का चेहरा देखकर छलक आईं आंखें



कोरोनावायरस से संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म,
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार दोपहर कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित महिला ने बेटे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बेटे को देखकर महिला की आंखें छलक आईं।

 डीएम प्रभुनारायण सिंह ने डॉक्टरों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बच्चे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

सोमवार सुबह भर्ती हुई महिला

जिलाधिकारी प्रभु नारायण ने बताया कि, शहर के रकाबगंज क्षेत्र के काजी पाड़ा की 25 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद उसे सोमवार सुबह 9:45 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। वह 9 माह के गर्भ से थी। महिला पांच दिनों में दूसरी बार कोरोना के संक्रमण के चलते बुखार से पीड़ित हुई थी। इसी बीच दोपहर 12 बजे उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। उसकी अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच कराई गई।

ऑपरेशन से बच्चे ने लिया जन्म

इसके बाद जूनियर डॉक्टर योगिता और डाक्टर सना को बुलाया गया। सभी ने ऑपरेशन कर बच्चे का सुरक्षित जन्म कराने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला ने एक बच्चे को सकुशल जन्म दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने कहा- जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है। नवजात का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है

वार्ड में नवजात की गूंजी किलकारी तो डॉक्टरों को राहत महसूस हुई। यह अपने आप में यूपी का पहला मामला है। जब किसी संक्रमित गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया है।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I