Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

शटर काटते पकड़ा गया चोर निकला कोरोना संक्रमित,

शटर काटते पकड़ा गया चोर निकला कोरोना संक्रमित, 

सिपाही समेत दो क्वारैंटाइन

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार रात हरिपर्वत थाना क्षेत्र में पकड़ा गया एक चोर कोरोना पॉजिटिव मिला है।

उसे एक दुकान का शटर काटते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका टेस्ट कराया तो वह कोरोना से संक्रमित मिला। चोर को पकड़ने वाले सिपाही औरचालक को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

दरअसल, हरिपर्वत थाना क्षेत्र के शाह मार्केट स्थित एक दुकान का मालिक ने सीसीटीवी पर एक युवक को दुकान का ताला तोड़ते हुए देखा था। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।

 पूछताछ में उसने बताया किवह शाह मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। वह वजीरपुरा का रहने वाला है। वजीरपुरा हॉटस्पॉट है। उसे खांसी भी आ रही थी। संदिग्ध मानकर पुलिस ने उसका टेस्ट कराया। रविवार रात आई 14 लोगों की रिपोर्ट में चोर का नाम भी शामिल है।थाने को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह कोरोना के 12 नए मामले आए। केजीएमयू ने बताया किदो लखनऊ और 10 आगरा में नए मरीज मिले हैं। इसके बाद आगरा में संक्रमितों की संख्या 250 पहुंच चुकी है। 50 जनपदों मेंअब तक 1100 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।

 जिनमें 781 लोग तब्लीगी जमात के हैं। राहत की बात है किअब तक 127 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इस तरह कुल 966 एक्टिव केस हैं। इससे पहले रविवार देर रात तक 125 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

शटर काटते पकड़ा गया चोर निकला कोरोना संक्रमित,
आगरा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I