Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

कोटा से आए 792 छात्रों समेत 804 का रैपिड टेस्ट, सभी निगेटिव;

कोटा से आए 792 छात्रों समेत 804 का रैपिड टेस्ट, सभी निगेटिव; 

अब घर पर 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा

कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के लिएप्रयागराज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट शुरू कर दिए हैं। राजस्थान के कोटा से आए 792 छात्र-छात्राओं के साथ कुल 804 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया।

इनमें कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। देर रात सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार सुबह से ही बच्चों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रयागराज में कोरोना का अब कोई केस नहीं है। इससे पहले इंडोनेशिया के एक जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब वह स्वस्थ्य हो चुका है।

गेस्ट हाउसों में रखे गए थे सभी छात्र छात्राएं

राजस्थान के कोटा से छात्रों को प्रयागराज लाया गया था। यहां से प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर के छात्रों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इससे पहले छात्र-छात्राओं को धूमनगंज में हनुमान वाटिका, सुधा गार्डन, करेली के एचएस गार्डन, रंगोली गेस्ट हाउस, पालकी गेस्ट हाउस, शहनाई गेस्ट हाउस, शगुन गेस्ट हाउस, जनवासा गेस्ट हाउस, अमर पैलेस, सिविल लाइंस में गंगोत्री गार्डन, पृथ्वी गार्डन, पंखुड़ी गार्डन, केसरी भवन, हारमोनी गेस्ट हाउस, कमला गेस्ट हाउस, हमसफर गेस्ट हाउस, कैंट में सारस्वत गेस्ट हाउस में रखा गया था।

14 दिनों तक रहना होगा क्वारैंटाइन

रविवारदोपहर बाद से ही छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा कोविड-19 से संबंधित टेस्ट कराया शुरू किया गया, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 टीमों को लगाया गया था। सीएमओ मेजर डॉक्टर जीएस बाजपेई ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं की रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई। छात्रों से कहा गया है कि घर पहुंचने के बाद भी 14 दिनों तक खुद को वह क्वारैंटाइन रखेंगे।

जिलेवार छात्र-छात्राओं को अलग करने में प्रशासन की हुई फजीहत

छात्रों को जिलेवार एक साथ नहीं रखा गया था। सभी गेस्ट हाउस में मंडल के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं ठहराए गए थे। उनको एक साथ करने में प्रशासनिक अफसरों को काफी दिक्कत हुई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि छात्रों को जिलेवार एकत्र करके ही घर भेजा जा रहा है।

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कोटा राजस्थान से लाया गए छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से छात्र छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

कोटा से आए 792 छात्रों समेत 804 का रैपिड टेस्ट, सभी निगेटिव;
प्रशासन आज छात्रों को उनके घरों तक भेज रहा है। इनमें प्रतापगढ़, कौशांबी जिले के बच्चे शामिल हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I