Featured Posts

Breaking

Tuesday, 21 April 2020

एक गर्भवती महिला समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले,

एक गर्भवती महिला समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, 

अब यहां संक्रमितों की संख्या पहुंची 82

कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। इस बीच सोमवार देर रात को मेरठ में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई।

 रिपोर्ट के अनुसार लखीपुरा के पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं जली कोठी की एक महिला की रिपोर्ट भी देर रात पॉजिटिव पाई गई,

 जबकि दिन में रजबन की गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह मेरठ में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 82 हो गई है।

सोमवार देर रात जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि गत दिनों शास्त्रीनगर, जाकिर कालोनी, लखीपुरा में पूल टेस्टिंग के तहत 101 लोगों के सैंपल लिए गए थे। लखीपुरा बफर जोन की रिपोर्ट में पांच केस पॉजिटिव पाए गए।

वहीं शास्त्रीनगर, जाकिर कालोनी के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह रिपोर्ट लखनऊ से देर रात प्राप्त हुई। इसकी विशेष जांच लखनऊ में कराई गई थी।

उधर, सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वारैंटाइन की गई जली कोठी की एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि रजबन की गर्भवती महिला की रिपोर्ट दिन में पॉजिटिव आई। इस तरह सोमवार को जिले में कुल सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब मेरठ जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या सोमवार को 82 हो गई। वहीं मवाना में भी पूल टेस्टिंग के तहत 67 सैंपल लिए गए थे, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। अब भी कई इलाकों में पूल टेस्टिंग का काम जोरों से चल रहा है।

मेरठ में अब 22 हॉटस्पॉट बन चुके हैं

शास्त्रीनगर सेक्टर-13, जली कोठी के बाद अब लखीपुरा कोरोना वायरस संक्रमण का बड़ा सेंटर बन गया। अब तक वहां कुल आठ केस पॉजिटिव आ चुके हैं। पूर्व भी इस इलाके में तीन केस पॉजिटिव आए थे।

जिले में अब हॉट स्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जलीकोठी, लखीपुरा के बाद अब कैंट का रजबन छोटा बाजार भी हॉट स्पॉट घोषित हो चुका है, जो जिले का 22वां हॉट स्पॉट है

एक गर्भवती महिला समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले,
मेरठ में सोमवार रात को 7 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिन इलाकों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं उन्हें चिन्हित कर सील किया जा रहा है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I