24 घंटे में 38 नए केस सामने आए; पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 843,
जिसमें 506 जमाती शामिल
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैल रहा है। पूरे राज्य में संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में आज 38 नए मामले सामने आए हैं।प्रदेश के 49 जिलों में पहुंचे कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 843 तक पहुंच गई है जिसमें 506 तब्लीगी जमाती शामिल हैं।
वहीं जमातियों के सम्पर्क में आने से लखनऊ के सदर में मरीजों की संख्या 100 पार कर गई हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन गया हैं।
गुरुवार को कोरोना वायरस की चपेट में आए आगरा में एक बुजुर्ग और मेरठ में दूसरे की मौत के बाद यूपी में मरने वालों का आंकड़ा 14हो गई हैं। गुरुवार को एक गोंडा, 30 लखनऊ और 7 आगरा में कोरोना वायरस के 38 नए मामले आए हैं।
राज्य में अब तक 74 कोरोना मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इनमें आगरा से 10, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 25 एवं लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 1, मोरादाबाद से 1, बरेली से 2, हाथरस से 4 व मेरठ से 14 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 14मौतें हुईं हैं। मेरठ में दो, बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मुरादाबाद जिले में 2 और आगरा में सबसे अधिक कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुई हैं।
लखनऊ के हॉटस्पॉट सदर में हालात और गम्भीर, लखनऊ में संख्या 130 हुई:
राजधानी लखनऊ के सदर में जमातियों के सम्पर्क में आने से लखनऊ में कोरोना वायरस की संख्या 130 हो गई हैं। राजधानी में दूसरा हॉटस्पॉट नजीराबाद दूसरा हॉटस्पॉट के बाद 14वां हॉटस्पॉट पीली मस्जिद के पीछे बनाया है। केजीएमयू ने आज की 38 नए मामलों की जानकारी दी हैं। यूपी के गोंडा जिले में में भी एक मरीज की पुष्टि हुई हैं। लखनऊ में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। लखनऊ में अब कुल 130 कोरोना पॉजिटिव संख्या हो गई हैं। 7 कोरोना पॉजिटिव आगरा में आए मिले हैं।
संक्रमित मरीजों का जिलेवार विवरण:
अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 174, लखनऊ में 130, गाजियाबाद में 28, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 92, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 22, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 21, वाराणसी में 9, शामली में 22, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 69, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 12, बस्ती में 16, हापुड़ में 15, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 6, फिरोजाबाद में 25, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 53 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 2, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैय्या में 5, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 13, सीतापुर में 14, प्रयागराज में 1, मथुरा में 4 व बदायूँ में 4, रामपुर में 6, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा और गोंडा में 1-1, संभल में 6, उन्नाव में 1, कन्नौज में 4, संतकबीरनगर में 1 व मैनपुरी में 2 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment