Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

संक्रमितों की संख्या पहुंची 1337; आगरा में 13 नए पॉजिटिव मिले,

संक्रमितों की संख्या पहुंची 1337; आगरा में 13 नए पॉजिटिव मिले, 

24 घंटे में 153 नए मरीज सामने आए

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। सबसे अधिक मामले आगरा और लखनऊ में सामने आए हैं। आगरा में आंकडा 300 को भी पार कर गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार देर रात संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1337 तक पहुंच गई है और अभी तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में यूपी के अलग-अलग जिलों से 153 नए मामले सामने आए हैं।

मंगलवार देर रात को आगरा में 13 संक्रमित मरीज सामने आए हैं वहीं फिरोजाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह नए केस और मिले हैं, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में आगरा में सबसे ज्यादा 308 संक्रमित हैं और दूसरे नंबर पर 181 मरीज लखनऊ में हैं। मंगलवार को 153 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमण 53 जिलों तक पहुंच गया है। वहीं 10 जिले कोरोना फ्री घोषित किए गए हैं। अलीगढ़ नया जिला है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।

आगरा में 13 नए केस सामने आए



आगरा में मंगलवार देर रात को 13 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 300 को पार कर गई। आगरा के डीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 13 नए मामले सामने आए हैं और चिन्हित इलाकों को सील किया जा रहा है।
आगरा में मंगलवार देर रात को 13 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 300 को पार कर गई। आगरा के डीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 13 नए मामले सामने आए हैं और चिन्हित इलाकों को सील किया जा रहा है।

आगरा में कोरोनावायरस संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि पिछले सात दिनों (15 से 21 अप्रैल) में ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस दौरान 158 संक्रमित मिले हैं। औसत देखा जाए तो रोज 22 से अधिक मरीज हैं।हर घंटे में लगभग एक मरीज। इससे पहले (दो मार्च से 14 अप्रैल तक) 45 दिनों में 150 मरीज मिले। अब तक कुल 4289 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 235 रैपिड किट टेस्ट हैं। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि आज भी 13 नए केस आने से अब आगरा में संख्या 308 तक पहुंच गई है।
  • सुल्तानपुर; जिले में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मरीज सामने आया है। यह सूडानी नागरिक है। सूडानी नागरिक का नाम अब्दुल्ला जैम है जो निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल हुआ था। 32 वर्षीय सूडानी नागरिक अब्दुल्ला जैम 31 मॉर्च से क्वारैंटाइन चल रहा था। फरीदीपुर सेंटर में क्वारेन्टीन चल रहे अब्दुल्ला जैम की पीजीआई से आयी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
  • वाराणसी;वाराणसी में 16वां कोरोनापॉजिटिव केस सामने आया है।यह 30 वर्षीय व्यक्ति बड़ी मस्जिद मदन पुरा के सामने का रहने वाला है। इसका सैंपल 17 अप्रैल को लिया गया था। पूर्व में एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जो पहले से दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में है उसी का रिश्तेदार है। उसी की कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत इसका सैंपल लिया गया था।इसका घर मदन पुरा हॉट स्पॉट में ही है।मदन पुरा हॉटस्पॉट से जुड़ा ये सातवां पॉजिटिव केस है। इसके साथ वाराणसी में एक्टिव केस बढ़ कर 7 हो गए हैं जिनमे से 6 डीडीयू और 1 बीएचयू में एडमिट है।
  • नोएडा; जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्राधिकरण भाप (पानी और सेनेटाइजर) तकनीक का प्रयोग करेगा। इस तकनीक के जरिए आफिसों व इमारतों के अंदर कमरों को सैनेटाइज किया जा सकता है। यह कार्य फायर टेंडर द्वारा मुश्किल है। प्राधिकरण सीएसआर के तहत इस तरह की तीन सैनेटाइजर मशीन लेने का विचार कर रही है। इसके लिए प्राधिकरण ने सेक्टर-०6 स्थित मैन मशीन वर्क प्रा. लि. कंपनी से बातचीत की है। कंपनी की ओर से पहले भी प्राधिकरण के आफिस को मशीन के जरिए सेनेटाइज किया जा चुका है। दरअसल, इस मशीन को स्टीम जेट मशीन नाम दिया गया है। इस मशीन को दक्षिण कोरिया से आयात किया जाता है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ब्रह्मप्रकाश त्यागी ने बताया कि यह स्टीम जेट मशीन छोटी और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाई जा सकती है।

संक्रमितों की संख्या पहुंची 1337; आगरा में 13 नए पॉजिटिव मिले,
आगरा में कोविड-19 से संक्रमित लोग लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक यूपी में सबसे अधिक आगरा में 308 केस सामने आए हैं। आगरा में स्वास्थ्य कर्मचारी हॉटस्पॉट इलाकों में सैनिटाइजेशन में जुटे हुए हैं। लोगों को बराबर लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I