Featured Posts

Breaking

Monday, 13 April 2020

12 घंटे में 40 पॉजिटिव: सरकार ने बढ़ाया जांच का दायरा,

12 घंटे में 40 पॉजिटिव: सरकार ने बढ़ाया जांच का दायरा, 

इसलिए तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के मामले, 

अब हर दिन दो हजार सैंपल की हो रही जांच

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 40 नए केस की पुष्टि की। जिसमें चार लखनऊ के और शेष 36 पॉजिटिव केस आगरा मंडल के हैं।

इस तरह अब रोगियों की संख्या 523 हो चुकी है। इनमें 301 तब्लीगी जमाती हैं। प्रदेश में 22 हजार से अधिक लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है।

सरकार ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पहले जहां महज 1 हजार सैंपल की जांच होती थी, वहीं अब दो हजार सैंपल की जांच हो रही है। इसके चलते रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

प्रदेश में अब तक 6052 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं।

कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 11,855 सैंपल जुटाकर विभिन्न प्रयोगशालाओं को भेजे गए। जिनमें 11,250 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई।कोरोना प्रभावित देशों से अब तक कुल 69556 लोग उत्तर प्रदेश वापस लौटे हैं।प्रदेश में कुल 22897 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है।8836 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।


जिलेवार संक्रमण का आंकड़ा

उत्तरप्रदेश के आगरा में 134, लखनऊ में 35, गाजियाबाद में 27, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 64, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर, वाराणसी में 9-9, पीलीभीत, मुरादाबाद, बांदा, मिर्जापुर, रायबरेली, कौशांबी, बदायूं, हरदोई में 2-2, शामली में 17, जौनपुर में 4, बागपत, अमरोहा में 7-7, मेरठ में 51, बरेली, रामपुर में 6-6, बुलन्दशहर में 11, बस्ती में 9, हापुड़ में 6, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर में 5-5, आजमगढ़, हाथरस में 4-4, फिरोजाबाद में 18 और प्रतापगढ़, महाराजगंज में 6-6, सहारनपुर में 28 व शाहजहांपुर, बाराबंकी, बिजनौर, प्रयागराज, भदोही में 1-1, औरैय्या, मथुरा में 3-3 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिवआई है।


अब तक प्रदेश के 46 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।

अब तक आगरा से 10, गाजियाबाद से 5, नोएडा से 13 एवं लखनऊ से 5, कानपुर, शामली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी से 1-1 व मेरठ से 9 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।प्रदेश में अब तक कोरोना से मेरठ, बस्ती, वाराणसी, आगरा और बुलन्दशहर जिले में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई हैं।


12 घंटे में 40 पॉजिटिव: सरकार ने बढ़ाया जांच का दायरा,
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में संक्रमितों की संख्या 134 पहुंच चुकी है, यह यूपी का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां 100 से अधिक हॉट स्पॉट को सील कर सैनिटाइजेशन, जांच व डोर स्टेप डिलीवरी जारी है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I