Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

ताजनगरी आगरा के एक पार्क में पड़े थे 10, 50 व 100 के नोट,

ताजनगरी आगरा के एक पार्क में पड़े थे 10, 50 व 100 के नोट, 

उठाने की हिम्मत किसी की नहीं, 

बुलानी पड़ी पुलिस



ताजनगरी आगरा के एक पार्क में पड़े थे 10, 50 व 100 के नोट,

ताजनगरी आगरा में अबतक 343 कोरोना केस मिल चुके हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल है। इसका उदाहरण शुक्रवार को सुगह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 8 में एक पार्क में देखने को मिला। 

पार्क में 10, 50 व 100 के नोट पड़े थे। लेकिन किसी ने उन रुपयों को उठाने की हिम्मत नहीं की। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रुपए साथ ले गई और मामले की छानबीन कर रही है।

कहीं कोरोना न हो जाए, इसलिए नहीं उठाए रुपए

दरअसल, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 8 में शुक्रवार तड़के एक युवक अपने मकान के बाहर टहल रहा था। तभी उसकी नजर कॉलोनी के पार्क की दीवार के पास पड़ी। वहां पर 10, 50 और 100 के नोट पड़े हुए थे। पहले तो युवक को लगा कि वह किसी के गिर गए होंगे, लेकिन कॉलोनी में आसपास पूछने पर भी नोटों के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। इस पर उस पर किसी साजिश का अंदेशा हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनीवासियों से जानकारी ली, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिसकर्मियों ने पहले नोटों को जलाने का निर्णय लिया। आशंका थी कि छूने से कहीं कोरोना न हो जाएं, लेकिन बाद में लोगों ने रुपए साथ ले जाने के लिए कहा।

 जिस पर पुलिसकर्मी एक पॉलिथिन में नोटों को रख कर ले गए। रुपए पार्क में कहां से आए हैं और किसके हैं? इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

आगरा में 342 केस, एसएन मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर संक्रमित

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। अब तक 1374 केस मिले हैं। अब तक 206 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 24 की मौत हुई है। आगरा में अब तक 342 केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सहारनपुर में 12, कानपुर में छह,फिरोजाबाद में सात, बस्ती में तीन, मथुरा में एक नया पॉजिटिव केस मिले।

 वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सक 18 अप्रैल को मैनपुरी के करहल स्थित अपने आवास पहुंचे थे। तभी उनकी तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


कूड़े के साथ कॉलोनी में पड़े रुपए।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I