Featured Posts

Breaking

Sunday, 15 March 2020

टूर्नामेंट टलने के बाद धोनी चेन्नई से घर लौटे;

टूर्नामेंट टलने के बाद धोनी चेन्नई से घर लौटे;

 फैन्स बोले- आपके लिए प्यार कभी खत्म नहीं होगा, किसी से हाथ न मिलाएं

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 15 अप्रैल तक टलने के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घर लौट गए हैं।

 फ्रेंचाइजी ने ट्वीटर पर धोनी का स्टाफ और फैन्स से मिलते हुए वीडियो शेयर किया। धोनी ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया। इस पर यूजर्स ने कमेंट कर धोनी के लिए अपना प्यार जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा- धोनी के लिए प्यार कभी खत्म नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कृप्या लोगों से हाथ मिलाने से बचें।


धोनी जुलाई से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद से वे भारतीय सेना से जुड़े और फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए चले गए थे। बीसीसीआई द्वारा नया शेड्यूल जारी करने के बाद वे वापस लौटंगे।

वीजा पाबंदियों के चलते आईपीएल टला

बीसीसीआई ने केंद्र सरकार की यात्रा पाबंदियां लगने के बाद शुक्रवार को आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया। साथ ही 3 राज्यों ने भी आईपीएल की मेजबानी से इनकार कर दिया था। यह भी एक बड़ा कारण रहा है। बोर्ड ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के बाकी बचे 2 वनडे भी रद्द कर दिए थे।
टूर्नामेंट टलने के बाद धोनी चेन्नई से घर लौटे;
चेन्नई में ग्राउंड स्टाफ और फैन्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी।

https://ift.tt/38S9zsr

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I