Featured Posts

Breaking

Friday, 20 March 2020

कनिका के साथ डिनर पार्टी में थे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री; पत्नी का भी लिया गया सैंपल,

कनिका के साथ डिनर पार्टी में थे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री; पत्नी का भी लिया गया सैंपल, 

पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने खुद को किया आइसोलेट



कनिका के साथ डिनर पार्टी में थे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री; पत्नी का भी लिया गया सैंपल,
लखनऊ. 'बेबी डॉल मैं सोने दी' फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद लखनऊ, कानपुर से लेकर जयपुर तक हड़कंप की स्थिति है। कनिका लखनऊ के बड़े होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं।

 जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी पहुंचे थे। वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री, उनकी पत्नी व घर में काम करने वाले लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं।

सिंगर कनिका संक्रमित; जिस पार्टी में वे शामिल हुईं, उसमें वसुंधरा और बेटे दुष्यंत मौजूद थे

होटल ताज में थी डिनर पार्टी

कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। उसके बाद वे लखनऊ के महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रुकीं। जहां 700 परिवार रहता है। कनिका ताज होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई। 15 मार्च को यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। 

पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस पार्टी में प्रदेश सरकार के कई नेता व नौकरशाह भी शामिल हुए थे।वहीं, स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों की सूची बनाने में जुटा है, जिनसे कनिका संपर्क में आई हैं। उनके अपार्टमेंट के लोगों को भी सचेत किया गया है।

लखनऊ, कानपुर व नोएडा सैनिटाइज होगा

प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन शहर लखनऊ, कानपुर व नोएडा को सैनिटाइजर करने का निर्णय लिया है। कनिका लखनऊ में ठहरी थीं। कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-2 में रहते हैं।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में संक्रमण मिलने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I