Featured Posts

Breaking

Tuesday, 3 March 2020

हार के बावजूद भारत टॉप पर बरकरार,

हार के बावजूद भारत टॉप पर बरकरार, 

सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली न्यूजीलैंड टीम दूसरे स्थान पर पहुंची

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हार के बावजूद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है।

अपने घर में भारत को क्लीन स्वीप करने वाली न्यूजीलैंड टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। कीवी टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है। टीम इंडिया के 116 और न्यूजीलैंड के 110 रैटिंग हैं। ऑस्ट्रेलिया 108 रैटिंग के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई।

न्यूजीलैंड की टीम को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद कीवी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई थी। फिलहाल, इंग्लैंड (105 रैटिंग) चौथे और दक्षिण अफ्रीका (98 रैटिंग) पांचवें नंबर पर हैं।

रैंकिंगदेशरैटिंग
1भारत116
2न्यूजीलैंड110
3ऑस्ट्रेलिया108
4इंग्लैंड105
5दक्षिण अफ्रीका98
6श्रीलंका91
7पाकिस्तान85
8वेस्टइंडीज81
9बांग्लादेश61
10अफगानिस्तान49

टेस्ट चैम्पियनशिप में भी भारत टॉप पर

न्यूजीलैंड को दो टेस्ट जीतने से आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में 120 पॉइंट का फायदा हुआ। टीम अब आईसीसी चैम्पियनशिप की अंक तालिका में 180 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत 360 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 296 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 146 अंकों के साथ चौथे और पाकिस्तान 140 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

हार के बावजूद भारत टॉप पर बरकरार,
हार के बावजूद भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में टॉप पर बरकरार है।

https://ift.tt/2TKNl6b

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I