Featured Posts

Breaking

Sunday, 22 March 2020

आज सभी मेट्रो और रोडवेज बसें बंद; योगी गोरखपुर से,

आज सभी मेट्रो और रोडवेज बसें बंद; योगी गोरखपुर से, 

अधिकारी लखनऊ से निगरानी करेंगे

जनता कर्फ्यू के दौरान रविवारसुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। लखनऊ के हजरतगंज में पुलिस लोगों को जरूरी निर्देश देती नजर आई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर गोरखपुर गए हैं।कोरोना के कारण किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। योगी गोरखधाम मंदिर से हीअफसरों को निर्देश देंगे। उधर, गृह विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ से दिनभर के घटनाक्रम पर नजर रखेंगे। राज्य मेंइमरजेंसी सेवाएं जैसे- डायल 112 और जिला अस्पताल अलर्ट परहैं।

योगी ने समीक्षा बैठक मेंकहा था कि प्रदेश में जरूरी चीजों की कोई किल्लत नहीं है। प्रदेश मेंपर्याप्त मात्रा में खाने-पीने का सामान, सेनिटाइजर, मास्क और दवाइयां उपलब्ध हैं। लोगदुकानों पर लाइन लगाकर खड़े न हों। हमारा उद्देश्य सिर्फ भीड़ को इकट्ठा होने से रोकना है।

क्या असर रहेगा...

- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं बंद रहेंगी।
- पेट्रोल पंप सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट रहेगी।

आज सभी मेट्रो और रोडवेज बसें बंद; योगी गोरखपुर से,
लखनऊ के हजरतगंज में रविवार सुबह पुलिस ने लोगों को जरूरी निर्देश दिए।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I