Featured Posts

Breaking

Sunday, 22 March 2020

यौन उत्पीड़न के आरोप में बड़ौदा की महिला क्रिकेट टीम के कोच बेडाडे निलंबित,

यौन उत्पीड़न के आरोप में बड़ौदा की महिला क्रिकेट टीम के कोच बेडाडे निलंबित,

 पिछले साल अप्रैल में जिम्मेदारी संभाली थी

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने महिला टीम के कोच अतुल बेडाडे को शनिवार कोनिलंबित कर दिया। महिला खिलाड़िओं ने उनपर यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से शर्मसार करने के आरोप लगाए हैं।

वाकया पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में हुए एक टूर्नामेंट के दौरान का है। बीसीए सचिव अजित लेले ने कहा कि हां, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जल्द ही कमेटी गठित कर जांच शुरू की जाएगी। इसमें एक सदस्य बीसीए से बाहर का होगा।

बेडाडे ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। जल्द ही मैं इस पर अपना पक्ष रखूंगा।

अतुल बेडाडे बड़ौदा की पुरुष टीम के भी कोच रह चुके

बेडाडे ने भारत के लिए 13 वनडे में 22.57 की औसत से 158 रन बनाए हैं। वे बड़ौदा की पुरुष क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं। वे पिछले साल अप्रैल में महिला टीम के कोच बने थे।

अतुल बेडाडे बड़ौदा की पुरुष क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं। ( फाइल)

https://ift.tt/2UmjeCc

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I