मंदिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने युवक पर हमला किया,
बेेटे को बचाने आई मां की पिटाई से मौत
एक युवक को मंदिर में शराब पी रहे अराजक तत्चों का विरोध करना भारी पड़ा गया। अराजक तत्वों ने युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई युवक की मां को भी बदमाशों ने पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।घटना का सीसीटीवी फुटेजसामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायतपर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बेटे मंगल का शोर सुनकर मां विमला देवी बचाव के लिए दौड़ी। लेकिन दबंगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और परिजन अस्पतान ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment