Featured Posts

Breaking

Thursday, 12 March 2020

मुठभेड़ में गोली लगने से डबल मर्डर का आरोपी घायल;

मुठभेड़ में गोली लगने से डबल मर्डर का आरोपी घायल; 

ईंट से कुचलकर दो दोस्तों को मार डाला था

 जिले में बुधवार देर रात चौबेपुर थाने की पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी भगवती कश्यप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भगवती ने शराब पीने के विवाद में बीते सोमवार रात दो दोस्तों की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड से गांव में तनाव है। प्रशासन को पीएसी तैनात करनी पड़ी थी।



यह है पूरा मामला

चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित उदेतपुर गांव में रहने वाले मनोज चौरसिया और पड़ोस के घाघपुर गांव में रहने वाले अजीत यादव दोनों जिगरी दोस्त थे। अजीत के ट्रैक्टर की बेरिंग खराब हो गई थी। सोमवार को मनोज और अजीत बाइक से ट्रैक्टर की बेरिंग ठीक कराने के लिए गए थे। शाम को अजीत लौटते वक्त मनोज को घर छोड़ने जा रहा था।

लेकिन दोनों उदेतपुर गांव के बाहर किशुनपुर मोड़ पर स्थित ठेके से शराब लेकर पीने लगे। शराब के ठेके पर पहले से मौजूद भगवती गोड़िया का किसी बात पर मनोज और अजीत से झगड़ा हो गया।


भगवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज और अजीत पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी पाकर परिजनों ने दोनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अजीत और मनोज के मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो हजारों ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।

पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। डीआइजी को कई थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाना पड़ी। देर रात तक गांव में हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने होली नहीं मनाई और न होलिका दहन किया।

धोखे से पुलिस पर किया फायर, जवाब में पैर पर लगी गोली

पुलिस ने आरोपी भगवती कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 505, 506 व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शिवराजपुर पुलिस ने दबिश देकर भगवती कश्यप को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को लेकर आलाकत्ल बरामदगी के लिए घटनास्थल लेकर गई थी।

भगवती पुलिस को एक खंडहर नुमा मकान में ले गया, जहां पर उसने पहले से ही देसी तमंचा छिपाया था। भगवती कश्यप ने खंडहर से आलाकत्ल निकालने की बात कह कर उसने वहां से तमंचा निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक भगवती ने तमंचे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

 पुलिस की जवाबी फायरिंग में भगवती कश्यप के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवती कश्यप के खिलाफ चौबेपुर थाने में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ में गोली लगने से डबल मर्डर का आरोपी घायल;
दोहरे हत्याकांड का आरोपी भगवती कश्यप।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I