Featured Posts

Breaking

Thursday, 26 March 2020

अगले साल गर्मी के पहले भी हो सकते हैं टोक्यो गेम्स,

अगले साल गर्मी के पहले भी हो सकते हैं टोक्यो गेम्स

इसका असर पेरिस-2024 ओलिंपिक पर नहीं: आईओसी

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) के चीफ थॉमस बाक ने कहा है कि टोक्यो ओलिंपिक की नई तारीख के लिए सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने बुधवार को कहा, ‘ये गेम्स सिर्फ गर्मी के महीनों तक सीमित नहीं हैं। 2021 में ये गर्मी के पहले भी हो सकते हैं।

’ आईओसी ने मंगलवार को गेम्स अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दिए थे। इस बीच, एथलेटिक्स और स्वीमिंग की वर्ल्ड बॉडी टोक्यो ओलिंपिक के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप शिफ्ट करने को तैयार हैं।

एथलेटिक्स की वर्ल्ड चैंपियनशिप अगले साल 6 से 15 अगस्त जबकि स्वीमिंग की 16 जुलाई से 1 अगस्त तक होनी हैं। वहीं, पेरिस ओलिंपिक-2024 के आयोजकों ने कहा कि टोक्यो गेम्स के टलने का असर पेरिस गेम्स पर नहीं पड़ेगा। ये तय समय पर ही होंगे।

काउंटडाउन क्लॉक बंद, टॉर्च रिले भी पोस्टपोन

जापान ने गेम्स रि-आर्गनाइज करना शुरू कर दिया है। आयोजकों ने ओलिंपिक की काउंटडाउन क्लॉक बंद कर दी है। पहले क्लॉक यह दिखाती थी कि ओलिंपिक शुरू होने में कितने दिन बाकी हैं। टॉर्च रिले भी पोस्टपोन कर दी गई है। यह फुकुशिमा से गुरुवार को शुरू होनी थी। फ्लेम फुकुशिमा में ही रहेगी।

अगले साल गर्मी के पहले भी हो सकते हैं टोक्यो गेम्स,
टोक्यो ओलिंपिक को कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया। -फाइल फोटो

https://ift.tt/2vSUFog

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I