Featured Posts

Breaking

Tuesday, 3 March 2020

भारतीय टीम चौथे स्थान पर, यह टीम की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग;

भारतीय टीम चौथे स्थान पर, यह टीम की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग; 

बेल्जियम शीर्ष पर बरकरार

 इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने सोमवार को ताजा वर्ल्ड रैंकिंग जारी की। भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यह टीम की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं, वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम शीर्ष पर बरकरार है। 2003 में एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग शुरू हुई थी। ताजा रैंकिंग में ओलिंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना 5वें स्थान पर फिसल गया है।

भारत हॉकी प्रो लीग में 6 मैचों में दो जीत, दो ड्रॉ और शूटआउट में मिले दो बोनस अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। टीम के 10 अंक हैं। लीग में भारत ने दो मैच हारे हैं। बेल्जियम 14 अंकों के साथ पहले, हॉलैंड (11) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (10) तीसरे स्थान पर है।

रैंकिंगटीमपॉइंट
1बेल्जियम2481.34
2ऑस्ट्रेलिया2393.58
3नीदरलैंड2237.61
4भारत2064.14
5अर्जेंटीना1964.67
6जर्मनी1926.62
7इंग्लैंड1780.95
8न्यूजीलैंड1580.53
9स्पेन1559.96
10कनाडा1417.37

मई में भारत का ब्रिटेन दौरा

भारत ने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला 3-4 से गंवाया था। दूसरे मैच में 2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट में 3-1 से जीत हासिल की थी। भारत को अब मई में ब्रिटेन का दौरा करना है। यहां भारत को 2 और 3 मई को ब्रिटेन से मैच खेलना है। इसके बाद भारत 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड को भुवनेश्वर में मेजबानी करेगा। भारत 5 और 6 जून को अर्जेंटीना के साथ, फिर 13 और 14 जून को स्पेन खेलने जाए

भारतीय टीम चौथे स्थान पर, यह टीम की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग;
भारतीय हॉकी टीम ने नवंबर में रूस को हराकर ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया।

https://ift.tt/39iVG7p

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I