Featured Posts

Breaking

Monday, 30 March 2020

योगी ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी; कहा- आप यूपी वालों का, हम दिल्लीवासियों का रखेंगे ख्याल

योगी ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी; कहा- आप यूपी वालों का, हम दिल्लीवासियों का रखेंगे ख्याल, 

आज नोएडा का दौरा भी करेंगे

 21 दिनों लॉकडाउन के बीच रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे तमाम मजदूर दिल्ली से यूपी लौट रहे हैं। कामगारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा का दौरा करेंगे।

दोपहर में वे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल पहुंचेंगे। यहां अस्पताल में बने आइसोलेशन व क्वारैंटाइन सेंटर का जायजा लेंगे। इसके बाद सीएम कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान व नोएडा जिला अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में रहेंगे और कल गाजियाबाद और मेरठ जाएंगे। सीएम के साथ चिकित्सा, शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर रजनीश दुबे, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहेंगे।

दिल्ली सीएम को लिखी चिट्ठी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। योगी ने केजरीवाल को आश्वस्त किया है कि, दिल्ली की जनता का उत्तर प्रदेश में पूरी तरह ख्याल रखा जाएगा। साथ ही दिल्ली में रहने वाले यूपी के लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व उनके खाने-पीने का इंतजाम करने का भरोसा दें। सीएम योगी ने आशा जताई है कि, दिल्ली में यूपी वालों की सेहत व उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा।

योगी ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी; कहा- आप यूपी वालों का, हम दिल्लीवासियों का रखेंगे ख्याल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I