Featured Posts

Breaking

Friday, 6 March 2020

लोकेश राहुल और ऋषभ पंत अच्छा कर रहे,

लोकेश राहुल और ऋषभ पंत अच्छा कर रहे, 

लेकिन टीम में धोनी की कमी खल रही: कुलदीप

 भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में अभी ऋषभ पंत और लोकेश राहुल अच्छा कर रहे हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कमी अब भी खल रही है।

कुलदीप ने कहा कि यह सब टीम प्रबंधन के ऊपर निर्भर है कि वे किस टीम संयोजन के साथ उतरना चाहते हैं। दरअसल, धोनी ने पिछला मैच वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। अब वे सीधे आईपीएल में खेलेंगे।

कुलदीप ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, माही भाई (धोनी) अपने साथ काफी अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने भारतीय टीम को काफी कुछ दिया है। इसलिए जब उनके जैसे कोई खिलाड़ी नहीं खेलता है तो उनकी कमी खलती है। वे (पंत और राहुल) अच्छा कर रहे हैं। दोनों काफी अच्छा कर रहे हैं और उनमें ज्यादा असमानता नहीं है।’’

एक साथ दो कलाई के स्पिनरों को टीम में खिलाने का फैसला प्रबंधन का

कुलदीप और युजवेंद्र चहल भारत के दो कलाई के स्पिनर हैं। लेकिन रवींद्र जडेजा के सीमित ओवरों के क्रिकेट में लौटने के बाद से एक मैच में दोनों का एक साथ खेलना कम ही हुआ है। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम काफी मजबूत है और हम बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। जहां तक कलाई के स्पिनरों की बात है तो यह सब टीम प्रबंधन फैसला करता है। अगर वे दो खिलाड़ियों को खेलना चाहते हैं, जोकि अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की स्थिति में हो तो यह टीम के लिए हमेशा अच्छी बात होती है। इसलिए अगर हम एक साथ खेलते हैं तो यह अच्छा होगा।’’

कुलदीप ने आगे कहा, ‘‘यह सब टीम संयोजन के ऊपर निर्भर है। जडेजा एक बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर के रूप में अच्छा कर रहे हैं। उनके होने से टीम संयोजन को मजबूती मिलती है। वह बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई देते हैं। लेकिन जब भी मुझे और चहल को मौका मिलता है तो हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।’’

आईपीएल में खेलेंगे कुलदीप

कुलदीप को 12 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम में जगह मिलनी की उम्मीद है। इसके बाद फिर आईपीएल हैं, जहां कुलदीप अच्छा करना चाहेंगे ताकि टी-20 विश्व कप के लिए उनके पर विचार हो सके। चाइनामैन गेंदबाज ने कहा, ‘‘आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां आपको हमेशा अलर्ट रहना पड़ता है। अब मैं इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। अब मेरा पूरा ध्यान इस पर है।’’

लोकेश राहुल और ऋषभ पंत अच्छा कर रहे,
कुलदीप यादव (बाएं), सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी (दाएं)। -फाइल

https://ift.tt/39vxChY

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I