Featured Posts

Breaking

Sunday, 29 March 2020

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना फाइटर्स आगरा के जूता कारोबारी से की बात;

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना फाइटर्स आगरा के जूता कारोबारी से की बात; 


कहा- आपकी हिम्मत व समझदारी का सम्मान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार कोअपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश से मुखातिब हुए। मन की बात कार्यक्रम का यह 63वां संस्करण था।इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले जूता कारोबारी से उनके अनुभव सुने।

अशोक व उनके परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह पहला मामला था, जब यूपी में कोरोना का केस पाया गया था। कारोबारीने कहा- संक्रमण की पुष्टि के बाद डर लगा था, लेकिन अब परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। आगरा के अधिकारियों व कर्मियों के साथ सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य स्टॉफ का भी आभारी हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने जूता कारोबारीका उत्साहवर्धन करते हुए कहा- आप आगरा में लोगों को नियमों का पालन करने के लिए कहिए। भूखों को भोजन कराएं। हम आपकी हिम्मत और समझदारी का सम्मान करते हैं। कारोबारीने बताया कि, उन्होंने जागरूकता के लिए कुछ वीडियो क्लिप बनाई है, जिसे लोगों के साथ साझा कर रहा हूं। इससे लोगों में जागरूकता आएगी।

कारोबारीने मोदी को सुनाई आपबीती

73 साल के कारोबारीने कहा- मेरे दो बेटे काम से इटली गए थे। जब वापस आए तो इन्हें कुछ दिक्कत हुई। वे दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल गए, वहां टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद आगरा के हमारे अन्य 6 लोग सफदरजंग हॉस्पिटल में पॉजिटिव मिले।

हमें एंबुलेंस आगरा से दिल्ली ले जाया गया। अस्पताल में मुझे और परिवार को कोई दिक्कत नहीं हुई। डॉक्टर और नर्स का व्यवहार बहुत अच्छा है। हॉस्पिटल स्टाफ के आभारी हैं। खुशी है कि मेरी आपसे बात हुई। हम सब स्वस्थ हैं। मोदी ने कहा- आप आगरा में लोगों को नियमों का पालन करने के लिए कहिए। भूखों को भोजन कराएं। हम आपकी हिम्मत और समझदारी का सम्मान करते हैं।

सरकार के इंतजाम बेहतर, लॉकडाउन का पालन करें

जूता कारोबारीके अलावा उनकी पत्नी, दो बेटे, बहू व एक पोता कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए थे। उन्होंने कहा- कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। सावधानी बरतने ही इससे बचा जा सकता है। लोग घरों में रहें और 21 दिनों के लॉकडाउन का पूरी सर्तकता के साथ पालन करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना फाइटर्स आगरा के जूता कारोबारी से की बात;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I