Featured Posts

Breaking

Monday, 23 March 2020

ज्यादती के बाद पेंचकस से गोदकर बालिका की हत्या;

ज्यादती के बाद पेंचकस से गोदकर बालिका की हत्या; 

मुंह में मिली रिंच, 

गांव में तनाव

जिले में निर्भया जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिकासी थाना इलाके में 12 वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती के बाद पेंचकस से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के समय परिजन खेत में थे। हत्यारों ने बालिका के मुंह में रिंच डाल दिया था।

एसपी श्लोक कुमार ने कहा- हत्या हुई है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी। इस घटना से इलाके में तनाव है।



चिकासी थाना इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति पत्नी के साथ रविवार की शाम खेत में फसल की कटाई के लिए गया था। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम को लौटने पर उन्हें वह अस्तव्यस्त हालत में मृत मिली।

 घरवालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप अज्ञात पर लगाया है। थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि, बालिका के सिर पर चोट के निशान हैं। मुंह में पेंचकस घोंपकर हत्या की गई है।

पुलिस महकमे के आला अधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। घटना को अंजाम देकर दरिंदे फरार हो चुके हैं। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि, घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ज्यादती के बाद पेंचकस से गोदकर बालिका की हत्या;
पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I