लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों के लिए विधायक ने दिया विवादित बयान,
कहा- ऐसे लोगों के पैर में गोली मार देनी चाहिए
देश में कोरोनावायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी के मद्देनजर यूपी में भी लॉकडाउन किया गया है। इससेनिपटने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान इसके उल्लंघन के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादित बयान सामने आया है।नंदकिशोर गुर्जर ने लॉकडाउन की अनदेखी करने वाले और घर से बाहर निकलने वालों की टांगे तोड़ने और गोली मारने की बात कही है। विधायक पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विडियो जारी कर कहा, 'लोनी में बिना पुलिस को बताए और अनुमति लिए अगर कोई बाहर निकले तो पुलिस ऐसे देशद्रोहियों की टांग तोड़ दे। अगर तब भी न माने तो उनके टांग में गोली मार दी जाए क्योंकि ये लोग भी किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'ये लोग भी देशद्रोही हैं। आज सब्जी मंडी सहित कई इलाकों में बहुत भीड़ बिना वजह इकठ्ठा हुई।' विधायक ने गोली मारने वाले को इनामदेने की घोषणा भी की।
उन्होंने विडियो में कहा, 'गोली मारने वाले हर जवान को 5100 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और सरकार को भी उसके प्रमोशन के लिए पत्र लिखा जाएगा।' इसके अलावा भाजपा विधायक नंद किशोर ने मस्जिदों के मौलवियों को भी चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा, 'कई मुस्लिम भाइयों ने फोन कर बताया है कि कुछ लोग इकठ्ठा हो रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि मना करने पर वे लोग मौलवियों से लड़ाई पर उतारू हैं। ऐसे लोगों को भी चेतावनी दे रहा हूं। मौलवियों और पुजारियों से कहता हूं इसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।'
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
नंद किशोर गुर्जर पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। इन्होंने कहा था कि लोनी में रामराज्य है और यहां कोरोना वायरस घुस नहीं सकता। नंद किशोर ने गोमूत्र से कोरोना के इलाज की बात भी कही थी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment