प्रियंका गांधी ने फसल रौंदने का वीडियो ट्वीट किया;
कहा- भाजपा के अंदर किसानों के लिए जहर भरा है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को किसानों की फसल को रौंदने का एक वीडियो ट्वीट किया है।अपने पोस्ट के साथ किसानों का समर्थन करते हुए उन्होंने कमेंट भी लिखा। साथ ही पोस्ट में उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उस पर वार भी किया है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया-
सोनभद्र में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया हंगामा
सरकार की कार्रवाई को लेकर अदलहाट थानाक्षेत्र में किसानों की फसल रौंदने के विरोध में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए।किसानों ने कहा कि गेंहू की फसल अब अगले 20 दिनों में कट जाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि छह किलोमीटर दूरी में 200 बीघे जमीन पर बोई गई गेंहू की फसल बर्बाद की जा रही है। किसानों के विरोध करने पर पुलिस लाठियां भी किसानों पर ही बरसा रही है।
यह है मामला
अदलहाट थाना क्षेत्र के कुण्डाडीह करहट में रेलवे द्वारा किसानों की अधिग्रहित जमीन पर ट्रैक निर्माण का कार्य शुरू होना है। जमीन के अधिग्रहण को लेकर जैसे ही रविवार को मशीनें वहां पहुंची किसान उत्तेजित हो गए। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। किसान यहां पर जमीन के बदले मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर चार वर्ष से आंदोलन कर रहे हैं।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment