बिना काम के बाहर निकलने वालों को बनाया मुर्गा,
कुछ की डंडों से की पिटाई कर हिदायत दी
पीएम मोदी ने देश में 21 दिन के तक लॉकडाउन का ऐलान किया और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। लेकिन इत्र नगरी कन्नौज में पहले ही दिन पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाना पड़ा, जो नियमों को तोड़कर अपने घरों से बाहर निकले थे।यहां उन लोगों पर पुलिस ने अपना एक्शन दिखाया जो लोग बिना काम के बाहर निकले। ऐसे युवकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनको लठियाते हुए मुर्गा बनाकर सड़क पर चल वाया, और दोबारा न निकलने की हिदायत देकर घर वापस जाने दिया।
तीन हफ्ते के लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था को 9 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होगा
कोरोनावायरस की महामारी को देखते हुए जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया। इसके बाद से जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद होते हुए सड़कों और चौराहों पर नजर आया।
जहां लॉकडाउन के पहले दिन ही चारों और सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा नजर आया। लेकिन कुछ बेफिक्र युवको पर शायद प्रधानमंत्री की अपील का कोई फर्क नहीं पड़ा।
मुर्गा बनाने के बाद हिदायत देकर घर भेजा
इसी बीच कन्नौज शहर के एसबीएस इंटर कॉलेज के पास चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। इसी बीच बाइक सवार कुछ युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी और जब उन्होंने बाहर निकलने का कारण पूछा तो सही कारण न बताने पर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए लठियाते हुए वापस घर भेजा।जबकि कुछ युवकों को मुर्गा बनाकर सड़क पर चल वाया। वहीं इसी बीच कुछ युवक मिन्नतें करते नजर आए पुलिस ने इन युवकों को बिना काम के दोबारा बाहर ना निकलने की हिदायत देकर इनको घर वापस जाने दिया
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment