Featured Posts

Breaking

Thursday, 26 March 2020

खुद की रिपोर्ट अभी आई नहीं, भीड़ के बीच पहुंचकर सांसद ने बांटे मास्क,

खुद की रिपोर्ट अभी आई नहीं, भीड़ के बीच पहुंचकर सांसद ने बांटे मास्क, 

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ख्याल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर देकर कहा था कि, लोग अपने घरों में रहें। लेकिन, उन्हीं के सांसद ये अपील भुला बैठे हैं।

 मामला फिरोजाबाद का है। यहां सांसद डॉक्टर चंद्रसेन जादौन ने ऐसी ही गलती की और शहर के एक चौराहे पर लोगों को मास्क बांटते नजर आए। इस दौरान न तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया न ही सांसद खुद दूरी बनाई। मौके पर भीड़ लग गई। ये तब है जब सांसद व उनके परिवार की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

मास्क बांटने वालों को करनी पड़ी मशक्कत

फिरोजाबाद के भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन गुरुवार को अचानक जसराना में पहुंचे और मास्क बांटने लगे। उनकी गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सांसद ने जसराना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मॉस्क का वितरण किया। कस्बे के मुख्य चौराहे पर सांसद भीड़ से घिरे दिखे तो सब्जी मंडी पर मास्क बांटने के दौरान लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। मास्क बांटने वालों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

सदन से लौटने के बाद कराई थी जांच

दिल्ली से लौटने के बाद सांसद चंद्रसेन जादौन ने अपनी परिवार के सदस्यों की कोरोना को लेकर जांच कराई थी। उनकी जांच रिपोर्ट अभी तक प्रशासन के पास नहीं आई है। जिलाधिकारी और सीएमओ लगातार उनकी रिपोर्ट नहीं आने की बात कह रहे हैं। इसके बावजूद भी भाजपा सांसद ने भीड़भाड़ के बीच में जाकर लोगों को मास्क बांटकर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।

खुद की रिपोर्ट अभी आई नहीं, भीड़ के बीच पहुंचकर सांसद ने बांटे मास्क,
भीड़ से घिरे सांसद डॉक्टर चंद्रसेन जादौन।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I