Featured Posts

Breaking

Thursday, 26 March 2020

रायबरेली में पत्नी के लिए दवा लेने निकले युवक से डीएम ने कहा- आजकल सबकी बीवियां प्रेग्नेंट होती जा रही हैं,

रायबरेली में पत्नी के लिए दवा लेने निकले युवक से डीएम ने कहा- आजकल सबकी बीवियां प्रेग्नेंट होती जा रही हैं, 

पहले पर्चा दिखाओ

उत्तर प्रदेश में कोरोनवायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इससे बचने के लिए पूरे देशमें लॉकडाउन कर दियागया है। इस बीच गुरुवारको रायबरेली में दो युवक बाइक से जा रहे थे। डीएम ने पूछा बिना वजह कहांजा रहे हो तो एक ने कहा पत्नी गर्भवती है उसे दवा लेने जा रहा हूं। इस पर डीएम ने कहा कि सबकी बीवियांप्रेग्नेंट होती जा रही हैं। चलो पहले पर्चा दिखाओ, नहीं तो जेल भेजा जाएगा।

युवक ने मोबाइल पर दवा का पर्चा डीएम को दिखाया।इसके बाद उनका पारा बाइक पर पीछे बैठे युवक पर गर्म हो गया। तुम किस लिए आए हो? तुमको जेल भेजते हैं, उतरो चलो। बहानेबाजी करके तफरी करने निकले हो। ये वाक्या लॉकडाउन के समय सदर कोतवाली के डिग्री कॉलेज चौराहे का है।

अब तक 42 मामलों की पुष्टी हो चुकी है


उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को चार नए केस सामने आए हैं। इनमें तीन नोएडा के और एक बागपत का रहने वाला है। अब यूपी में संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है।

केजीएमयू के अनुसार- नोएडा की रहने वाली 21 साल की युवती में कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उसके माता-पिता पहले से ही कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा हैं।लक्षणों के आधार पर युवती कोआइसोलेट करके उसकी जांच कराई गई थी।

वहीं, एक अन्य 33 साल की महिला व 39 साल केपुरुष में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों का इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा है। इन सभी का सैंपल लखनऊ के किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी में जांच के लिए आया था।
रायबरेली में पत्नी के लिए दवा लेने निकले युवक से डीएम ने कहा- आजकल सबकी बीवियां प्रेग्नेंट होती जा रही हैं,
रायबरेली में युवक को फटकार लगतींं डीएम।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I