Featured Posts

Breaking

Monday, 2 March 2020

पार्क में टहलने के दौरान सेना के पूर्व जवान ने एडीएम पर बल्ले से हमला किया

पार्क में टहलने के दौरान सेना के पूर्व जवान ने एडीएम पर बल्ले से हमला किया

 सेना के पूर्व जवान ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पर बल्ले से हमला कर दिया। एडीएम पर हमला तब हुआ जब रविवार शाम को पार्क में टहल रहे थे। हमले में एडीएम बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

पुलिस आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने एडीएम पर हमला क्यों किया।

गाजियाबाद डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि एडीएम मदन सिंह गर्बयाल शाम करीब सात बजे जब टहलने के लिए निकले थे, तब उन पर यह हमला हुआ। हमला राज नगर के सेक्टर 14 में विश्वनाथ पार्क में हुआ। हमलावर की पहचान जसबीर सिंह के रूप में हुई है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एडीएम पर हमला क्यों किया गया। हमलावर से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि उसे पहले सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। इसकी जांच करायी जा रही है। वह कई मॉल्स में भी काम कर चुका है और फिलहाल बेरोजगारी है।

पार्क में टहलने के दौरान सेना के पूर्व जवान ने एडीएम पर बल्ले से हमला किया
एडीएम मदन सिंह गर्बयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I