Featured Posts

Breaking

Tuesday, 31 March 2020

बुलंदशहर के गावों को भी सैनिटाइज कराने में जुटा जिला प्रशासन;

बुलंदशहर के गावों को भी सैनिटाइज कराने में जुटा जिला प्रशासन; 

ग्रामीणों की कराई जा रही थर्मल स्क्रिनिंग, 

5 संदिग्धों को किया गया आइसोलेट

 कोरोनावायरस का असर पूरे देश में तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी के बुलंदशहर में जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। मंगलवार कोवीरखेड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने यहांपहुंचकर घर घर व गली गली में केमिकल का छिड़काव कर पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया।

सभी ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी करायी जा रही है। वहीं, बुलन्दशहर शासन के आदेश पर ज़िला कारागार से सात साल के दंडनीय अपराधिक मामलो मे विचाराधीन 135 बंदियों को भी रिहा किया गया है।

वीरखखेड़ा बुलंदशहर का वही गांव है जहां हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आया था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमों ने पूरे गांव की स्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग की। स्क्रीनिंग के दौरान टीम को पांच सन्दिग्ध और मिले जिनको आइसोलेट कर दिया गया है।

 इसी गांव में कोरोना पॉज़िटिव शख्स के आठ सदस्यों को भी आइसोलेट कर सेम्पल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने गांव की तीन किलोमीटर की परिधि को रेड जोन घोषित कर लोगों के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

वहीं, बुलन्दशहर शासन के आदेश पर ज़िला कारागार से सात साल के दंडनीय अपराधिक मामलो मे विचाराधीन 135 बंदी रिहा किया गया है। कोरोना वायरस के खतरे के चलते अन्तरिम जमानत पर विचाराधीन 135 बन्दियों को दो माह के लिए रिहाई दे दी गयी।

सरकार के आदेश के बाद ज़िला कारागार में जिला न्यायाधीश नीलकंठ सहाय द्वारा कोर्ट कारागार में बैठी थी। जहां इनसभी 135 बन्दियों को जमानत पर दो माह के लिए रिहा किया गया।

बंदियों ने कहा- लॉकडाउन में सरकार का साथ देंगे

सरकार ने ये फैसला बन्दियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया है। कारागार से रिहा होने वाले सभी बंदी सरकार का बेहद शुक्रिया अता करते नज़र आए। बंदियों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन लॉकडाउन मे पूरी तरह सरकार का साथ देंगे।

बन्दियों ने बताया की वे अपने अपने गाँव जाकर लोगों को कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से बचने के लिए जागरूक करेंगे।ज़िला जेल अधीक्षक ओ पी कटियार के मुताबिक़ सभी 135 बंदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर छोड़ा जा रहा है।

आठ सप्ताह बाद सभी बंदियों को न्यायालय में पेश होना होगा,जिला प्रशासन द्वारा दो रोडवेज़ बसों का इंतज़ाम भी किया गया है जिससे की बंदी अपने आप घर तक पहुँच सके।

बुलंदशहर के गावों को भी सैनिटाइज कराने में जुटा जिला प्रशासन;
गावों में छिडकाव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I